Skip to main content

ताजा खबर

“उनको अब अपने गेंदबाजी पर ध्यान देने की जरूरत है”- अभिषेक शर्मा को लेकर कैसा बयान दे गए भज्जी

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारत के पूर्व स्पिनर और वर्ल्ड कप विनर हरभजन सिंह का मानना है कि, अभिषेक शर्मा को अब अपनी गेंदबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। पूर्व क्रिकेटर ने कहा है कि अभिषेक के पास एक पूर्णकालिक बाएं हाथ के स्पिनर की क्षमता है, और अपने गेंदबाजी स्किल को बढ़ाने से वह कई तरीकों से टीम में योगदान देने में सक्षम होंगे।

हरभजन सिंह की ये टिप्पणी रविवार, 2 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच के बाद आई। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार 137 रनों की पारी खेली और इंग्लैंड पर भारत की 150 रन की जीत में अहम योगदान दिया। इस दौरान अभिषेक शर्मा भारत के लिए दूसरे सबसे तेज टी20 शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने, उन्होंने केवल 37 गेंदों में शतक पूरा किया था।

Harbhajan Singh ने Abhishek Sharma को लेकर दिया बड़ा बयान

उनकी इस पारी को देखने के बाद हरभजन सिंह ने कहा कि, “मैं अभिषेक को कुछ और गेंदबाजी करते देखना चाहता हूं। वह बहुत अच्छा गेंदबाज है। जब मैंने उसे अपने करियर की शुरुआत में देखा, तो मैंने देखा कि उसकी सीम पोजीशन शानदार थी। हालांकि, वह अपनी गेंदबाजी में उतना प्रयास नहीं करता जितना वह अपनी बल्लेबाजी में करता है।”

भज्जी ने आगे कहा कि, “जब भी वह मुझसे मिलता है, मैं उसे याद दिलाता हूं – अब भी – कि हमें पहले उसकी गेंदबाजी के बारे में बात करने की जरूरत है। बल्लेबाजी उसका पहला प्यार है, और वह इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करना जारी रखेगा। लेकिन वह निश्चित रूप से अपनी गेंदबाजी पर और अधिक काम कर सकता है। उसमें एक अच्छे बाएं हाथ के स्पिनर बनने के सभी गुण मौजूद हैं।”

इस बीच, हरभजन ने 2017 की शुरुआत में अभिषेक के टैलेंट को परखा था, जब बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पंजाब के लिए हरभजन की कप्तानी में रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया था। पूर्व स्पिनर ने कहा कि, “वह शुरू से ही निडर थे। उन्हें गेंदबाज की प्रतिष्ठा की चिंता नहीं है – अगर गेंद उनके आर्क में है, तो वह शॉट के लिए जाएंगे। मुझे एक चार दिवसीय खेल याद है जहां मिडविकेट बाउंड्री पर था और एक बाएं हाथ का स्पिनर गेंदबाजी कर रहा था। लेकिन अभिषेक ने बाहर आकर छक्का मारा। मैं उसे बदलना नहीं चाहता था, और अगर मैं उसे सुधारने में मदद कर सकता था, तो मैं हमेशा तैयार था।”

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...