Skip to main content

ताजा खबर

Sanju Samson फैंस के लिए बुरी खबर! इस वजह से 5-6 हफ्ते क्रिकेट से रह सकते हैं दूर

Sanju Samson फैंस के लिए बुरी खबर! इस वजह से 5-6 हफ्ते क्रिकेट से रह सकते हैं दूर

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को, इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 5वें टी20 मैच के दौरान सीधे हाथ की तर्जनी उंगली पर चोट लगी थी। तो वहीं, खिलाड़ी की यह चोट इतनी गंभीर है कि वह कम से कम पांच से छह सप्ताह के लिए क्रिकेट एक्शन से बाहर हो जाएंगे।

सैमसन को यह चोट भारतीय पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद अगली गेंद पर लगी, जब जोफ्रा आर्चर द्वारा फेंकी गई एक तेज गेंद उनके सीधे हाथ के दस्ताने पर जा लगी। इस घटना के बाद फिजियो भी कुछ समय के लिए मैदान पर गया था। लेकिन मैच खत्म होने के बाद पता चला कि संजू की उंगली में फैक्चर है, जिसकी वजह से वह कुछ समय के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

BCCI सोर्स ने दी जानकारी

संजू सैमसन की चोट को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक सीनियर सोर्स ने एनडीटीवी के हवाले से कहा- सैमसन को सीधे हाथ की तर्जनी उंगली में फ्रैक्चर हो गया है। उसे उचित नेट प्रैक्टिस शुरू करने में पांच से छह सप्ताह लगेंगे।

इसलिए, उनके 8-12 फरवरी तक पुणे में केरल (बनाम जम्मू-कश्मीर) के लिए रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल खेलने की कोई संभावना नहीं है। पूरी संभावना है कि अब उनकी वापसी आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए होगी।

हालांकि, इस चोट की वजह से वह रणजी ट्राॅफी के आगामी चरण से ही बाहर हुए हैं, लेकिन टीम इंडिया को अगले 6 महीने में कोई भी टी20 मैच नहीं खेलना है। इसका मतलब इस चोट की वजह से संजू कोई भी इंटरनेशनल मैच खेलने से नहीं चूकेंगे।

खैर, इंग्लैंड के खिलाफ संजू के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे, और शाॅर्ट गेंदबाजी के खिलाफ एक ही तरह से बार-बार होते हुए नजर आए। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांच टी20 मैचों में संजू सिर्फ 51 रन ही बना पाए।

আরো ताजा खबर

30 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “अभी भी यकीन नहीं हो रहा” – आयरलैंड के खिलाफ भारत की 2-0 से टी20 सीरीज हार पर रयान टेन डोएशेट का...

‘भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब दौर’ – आयरलैंड से सीरीज हारने पर भड़के सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली 2-0 की हार को भारतीय क्रिकेट...

“अभी भी यकीन नहीं हो रहा” – आयरलैंड के खिलाफ भारत की 2-0 से टी20 सीरीज हार पर रयान टेन डोएशेट का बड़ा बयान

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से टी20 सीरीज हारने के बाद कहा कि इस नतीजे...

केमार रोच ने रचा इतिहास: 300 टेस्ट विकेट लेने वाले पांचवें वेस्टइंडीज गेंदबाज बने

Kemar Roach (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के अनुभवी तेज गेंदबाज केमार रोच ने टेस्ट क्रिकेट में एक यादगार उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ...