Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG 2025: अभिषेक शर्मा की आतिशी पारी के जोस बटलर भी हुए कायल, 150 रन से मैच हारने के बाद दिया बड़ा बयान

IND vs ENG 2025: अभिषेक शर्मा की आतिशी पारी के जोस बटलर भी हुए कायल, 150 रन से मैच हारने के बाद दिया बड़ा बयान

Jos Buttler and Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच टी20 सीरीज के मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 5वें टी20 मैच में अभिषक शर्मा (Abhishek Sharma) तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे। मुकाबले में उन्होंने 7 चौके और 13 छक्कों की मदद से 54 गेंदों में 135 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी।

तो वहीं, इस शतक के साथ के साथ वह भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन की हर तरफ तारीफ देखने को मिल रही है। दूसरी ओर, अब अभिषेक की इस ताबड़तोड़ पारी पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

जोस बटलर ने दिया बड़ा बयान

भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 मैच के खत्म होने के बाद, जोस बटलर ने न्यूज 18 के हवाले से कहा- हां, हम मैच के परिणाम से परेशान है। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और मुझे लगता है कि इसका क्रेडिट अभिषेक शर्मा को जाता है।

मुझे लगा कि यह उतनी ही साफ-सुथरी बॉल-स्ट्राइकिंग है जितनी मैंने देखी है। मुझे लगा कि उन्होंने शानदार ढंग से खेला। हम हमेशा बैठते हैं और सोचते हैं कि हम और क्या कर सकते थे या हम उसे कैसे रोक सकते थे, लेकिन कुछ दिन मुझे लगता है कि आपको प्रतिद्वंद्वी को बहुत अधिक क्रेडिट देना होगा।

बटलर ने आगे कहा- उन्होंने (अभिषेक शर्मा) शानदार पारी खेली और कभी-कभी आप विपक्षी टीम को क्रेडिट देना चाहते हैं। आप हमेशा सोचते हैं कि आप और क्या कर सकते हैं, हम उसे कैसे आउट कर सकते हैं, हम उसे कैसे धीमा कर सकते हैं और, लेकिन हां, इसका क्रेडिट हमें जाता है। आप जानते हैं, वहां टिके रहना, वापस लड़ना और उन्हें 240 के बाद रोकना उनके लिए फायदे में रहा।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...