Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को “महान टीम” बनने के लिए अभी और समय चाहिए: नाथन लियोन

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को महान टीम बनने के लिए अभी और समय चाहिए नाथन लियोन

Nathan Lyon. (Image Source: CA X)

पिछले कुछ वर्षों से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ी ताकत बना हुआ है। चाहे कोई भी प्रारूप हो, इस टीम को हराना मुश्किल रहा है। आईसीसी ट्रॉफियों और द्विपक्षीय सीरीज की लंबी सूची इस टीम के वर्चस्व को दर्शाती है।

हालांकि, अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को “महान टीम” बनने के लिए अभी और समय और बड़े परिणामों की जरूरत है।

लियोन ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत में कहा-

“हम एक महान ऑस्ट्रेलियाई टीम बनना चाहते हैं। हम उस सफर पर हैं, लेकिन अभी वहां तक नहीं पहुंचे हैं। हमारा अंतिम लक्ष्य यही है। इस सफर का हिस्सा यह सुनिश्चित करना है कि जब हम कोई मौका बनाएं, तो उसे पूरी तरह से भुनाएं। हमें निर्दयी (रूथलेस) क्रिकेट खेलनी होगी और लंबे समय तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। हमारी टीम में कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन हमें अभी भी कुछ बड़ी उपलब्धियां हासिल करनी हैं।”

“मुझे टॉड और मैथ्यू से नई चीजें सीखने को मिल रही हैं” – नाथन लियोन

नाथन लियोन, टॉड मर्फी और मैथ्यू कुहनेमैन ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए 20 में से 17 विकेट साझा किए। इस पर लियोन ने कहा कि वह अपनी स्पिन गेंदबाजी को नई दृष्टि से देख रहे हैं और युवा गेंदबाजों से भी बहुत कुछ सीख रहे हैं। उन्होंने कहा कि-

“हम सही दिशा में जा रहे हैं, लेकिन अभी भी बहुत सुधार की जरूरत है। यह सब निर्दयता से खेलने के बारे में है। हम तीनों (लियोन, मर्फी और कुहनेमैन) पूरी तरह से अलग गेंदबाज हैं, हमारी सोच भी अलग है। मुझे ऐसा लगता है कि मैं टॉड और मैथ्यू से सीख रहा हूं और वे भी मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उम्मीद है कि मैं भी उन्हें कुछ ज्ञान दे पा रहा हूं।”

ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक जीत

नाथन लियोन ने श्रीलंका के खिलाफ गाले  में खेले गए पहले टेस्ट में सात विकेट चटकाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में एक पारी और 242 रन से जीत दर्ज की, जो उपमहाद्वीप में टेस्ट क्रिकेट में उनकी सबसे बड़ी जीत थी।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद अब ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट भी गाले में ही खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

कुलदीप इन ईशान ड्राॅप, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर 

Ishan Kishan and Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद, पांच मैचों की वनडे सीरीज की बारी है। वनडे...

WTC 2027, Final: बचे हुए 7 टेस्ट मैचों के साथ कैसे क्वालीफाई कर सकती है टीम इंडिया? समझें पूरा गणित

WTC 2025–27: How India Can Still Qualify for the Final with Seven Tests Remaining (image via X) आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल 2027 के लिए क्वालीफाई करने के लिए...

‘वह डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे’ – हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी पर शुभमन गिल का बड़ा बयान

Shubman Gill Gives Fitness Update on Hardik Pandya Ahead of New Zealand ODIs (image via X) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को...

NZ vs IND 1st ODI, Weather Report: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मुकाबला? जानिए वेदर रिपोर्ट

NZ vs IND 1st ODI: Will Auckland Rain Play Spoilsport at Eden Park? (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 4 नवंबर, बुधवार को 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले...