Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: सिर्फ इतने हजारे में मिलेंगे भारत vs पाकिस्तान मैच के टिकट, आज से बिक्री शुरू

Champions Trophy 2025 सिर्फ इतने हजारे में मिलेंगे भारत vs पाकिस्तान मैच के टिकट आज से बिक्री शुरू

Champions Trophy (Photo Source: X)

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। भारत के पाकिस्तान का दौरा करने से मना करने के बाद टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाने वाला है। पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच लाहौर में खेला जाएगा। वहीं, टीम इंडिया 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से अपने कैंपेन की शुरुआत करेगी।

इस बीच, आईसीसी ने यूएई में होने वाले मैचों के टिकटों की बिक्री को लेकर बड़ा अपडेट जारी कर दिया है।

3 हजार रुपये में मिलेंगे टिकट

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों की टिकट 3 फरवरी को शाम 5ः30 बजे (भारतीय समयानुसार) से उपलब्ध हो जाएंगी। जनरल स्टैंड टिकट की कीमतें 125 Dirhams से शुरू होंगी, जिसकी कीमत भारतीय रुपयों में 3 हजार के बराबर है।

पाकिस्तान में होने वाले मैचों के टिकटों की बिक्री पिछले हफ्ते मंगलवार से शुरू हो गई थी। जो लोग ऑफलाइन तरीके से टिकटें खरीदना चाहते हैं, वो 3 फरवरी को शाम 4 बजे (पाकिस्तानी समयानुसार) से दुनिया के 26 शहरों में मौजूद TCS सेंटरों से खरीद सकते हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा। आईसीसी ने बताया कि दुबई में 4 मार्च को पहले सेमीफाइनल मैच के बाद ही फाइनल मैच की टिकटें उपलब्ध होंगी।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शेड्यूल-

दिन मैच समय (IST) वेन्यू 
19 फरवरी पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड 2.30 PM कराची
20 फरवरी बांग्लादेश बनाम भारत 2.30 PM दुबई
21 फरवरी अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका 2.30 PM कराची
22 फरवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड 2.30 PM लाहौर
23 फरवरी पाकिस्तान बनाम भारत 2.30 PM दुबई
24 फरवरी बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड 2.30 PM रावलपिंडी
25 फरवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका 2.30 PM रावलपिंडी
26 फरवरी अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड 2.30 PM लाहौर
27 फरवरी पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश 2.30 PM रावलपिंडी
28 फरवरी अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया 2.30 PM लाहौर
1 मार्च साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड 2.30 PM कराची
2 मार्च न्यूजीलैंड बनाम भारत 2.30 PM दुबई
4 मार्च सेमीफाइनल 1 2.30 PM दुबई
5 मार्च सेमीफाइनल 2 2.30 PM लाहौर
9 मार्च फाइनल 2.30 PM लाहौर / दुबई

আরো ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद भी BCCI ने हरमनप्रीत कौर पर जताया भरोसा, एशियन गेम्स 2026 के लिए सौंपी टीम की कमान 

Indian Women Team (Image Credit- Twitter X) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम के बाहर होने के बाद भी बीसीसीआई ने टीम की कप्तान हरमपनप्रीत कौर...

बेलफास्ट से डरहम पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, देखें इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल सिर्फ एक क्लिक में

Team India (Image Credit- Twitter X) आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में 2-0 से हारने के बाद, अब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड चुनौती के लिए रवाना हो चुकी है। टीम...

30 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “अभी भी यकीन नहीं हो रहा” – आयरलैंड के खिलाफ भारत की 2-0 से टी20 सीरीज हार पर रयान टेन डोएशेट का...

‘भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब दौर’ – आयरलैंड से सीरीज हारने पर भड़के सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली 2-0 की हार को भारतीय क्रिकेट...