Skip to main content

ताजा खबर

सुरक्षा तोड़कर विराट कोहली से मिलने पहुंचे 3 फैंस तो स्टार बल्लेबाज ने सिक्योरिटी गार्ड से कहा, “इन लोगों को मारना…”

Virat Kohli (Photo Source: X)

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और रेलवे के बीच खेला गया रणजी मैच काफी चर्चा में रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि रणजी ट्रॉफी में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली 12 साल बाद खेल रहे थे और उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ लगी थी।

इसी बीच कुछ फैंस कोहली को मिलने के लिए बीच मैच में ही मैदान पर कूद गए। जानकर हैरानी होगी कि एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन फैंस मैदान पर पहुंच गए। कोहली दिल्ली की तरफ से खेल रहे थे और इस घटना को लेकर दिल्ली के ऑल राउंडर शिवम शर्मा ने बताया कि जब तीन फैंस कोहली के पास पहुंचे तो उन्होंने सिक्युरिटी गार्ड से क्या कहा।

कोहली ने कहा- फैंस को कोई भी नहीं मारेगा

उन्होंने बताया कि स्टार क्रिकेटर ने सुरक्षाकर्मियों से उन फैंस के साथ कोई सख्त कदम, यानि मारपीट करने के लिए मना किया। साथ ही शिवम शर्मा ने बताया कि यह गलत भी था क्योंकि बात कोहली की सुरक्षा की थी। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस के माध्यम से कहा-

“यह विराट भैया का क्रेज है जिसके कारण ऐसा हुआ। हालांकि, ऐसा नहीं होना चाहिए था। कोई भी कुछ भी लेकर आ सकता था। विराट भैया ने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि ‘किसी को मारना मत।”

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी में जुटेंगे कोहली

रणजी ट्रॉफी में खेलने के बाद अब विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों में जुटेंगे। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम 6 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।

इसके बाद “मेन इन ब्लू” दुबई रवाना होंगे, जहां वे चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज मुकाबले खेलेंगे। पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को इस बड़े टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने का समर्थन दिया है। वहीं, कोहली भी चाहेंगे की वह अपने फॉर्म में वापसी कर टीम के लिए वापस से वहीं कारनामा करें जो वह करते आए हैं।

আরো ताजा खबर

Asian Games 2026: गंभीर की गैरमौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, जानिए आखिर क्या है वजह?

VVS Laxman Appointed Head Coach of Indian Men’s Cricket Team for Asian Games 2026 (image via X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के क्रिकेट डायरेक्टर, वीवीएस लक्ष्मण को जापान...

3 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Asian Games 2026: गंभीर की गैरमौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, जानिए आखिर क्या है वजह? बीसीसीआई के सेंटर...

IPL 2027: ‘बतौर इम्पैक्ट प्लेयर नहीं खेलेंगे’ बद्रीनाथ ने CSK में MS धोनी की भूमिका के बारे में किया बड़ा खुलासा

S Badrinath MS Dhoni (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी एस बद्रीनाथ ने एमएस धोनी की आईपीएल में भूमिका को लेकर बड़ा खुलासा किया है।...

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं Mohammed Shami: जानिए 2026 में उनकी नेटवर्थ, आईपीएल सैलरी और कार कलेक्शन

Mohammed Shami Net Worth (2026): Salary, IPL Earnings & Luxury Assets (image via X) भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आज भी मॉडर्न क्रिकेट के बेहतरीन तेज गेंदबाजों...