
भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा उन 4 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए चुने गए हैं और रणजी ट्रॉफी के फाइनल राउंड के दूसरे मैच में खेल रहे हैं। रविंद्र जडेजा के अलावा 30 जनवरी से शुरू हुए मैचों में दिल्ली के लिए विराट कोहली, उत्तर प्रदेश के लिए कुलदीप यादव और केएल राहुल कर्नाटक के लिए मुकाबला खेलने उतरे।
हालांकि, रविंद्र जडेजा ने भारतीय टीम मैनेजमेंट की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल रविंद्र जडेजा रणजी मैच में आखिरी में बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने उस पारी में गेंदबाजी भी नहीं की। सौराष्ट्र के लिए रणजी मैच खेलने वाले रविंद्र जडेजा असम के खिलाफ इस मैच की दूसरी पारी में नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, जबकि उन्होंने राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गेंदबाजी भी नहीं की।
रविंद्र जडेजा ने बल्लेबाजी में 19 रन बनाए, लेकिन उन्होनें गेंदबाजी नहीं की, जिस वजब से 19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और 6 फरवरी से शुरू होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उनकी फिटनेस पर संदेह पैदा कर दिया है।
सौराष्ट्र टीम के साथी खिलाड़ी ने बताया, Ravindra Jadeja नहीं हैं चोटिल
हालांकि, सौराष्ट्र टीम के एक साथी खिलाड़ी ने बताया कि मेगा इवेंट से पहले किसी भी तरह की चोट की आशंका से बचने के लिए रविंद्र जडेजा ने गेंदबाजी नही की। सौराष्ट्र टीम के एक प्लेयर ने इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से बताया कि, “वह चोटिल नहीं थे। हमने उन्हें एहतियात के तौर पर मैदान पर आराम दिया था, क्योंकि वह भारत की चैंपियंस ट्रॉफी टीम का हिस्सा होंगे।”
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

