Skip to main content

ताजा खबर

रजत भाटिया ने विराट कोहली और गौतम गंभीर की IPL लड़ाई को मजाकिया तौर पर किया याद, पढ़ें पूरी खबर 

(Image Credit- Twitter X)

रणजी ट्राॅफी के जारी सीजन के राउंड 7 में एलीट ग्रुप डी में एक मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर दिल्ली और रेलवे के बीच खेला गया। तो वहीं, इस मैच में आज 1 फरवरी के दिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर रजट भाटिया (Rajat Bhatia) एक विवादित घटना को याद करते हुए नजर आए हैं।

बता दें कि इस मैच के आखिरी ओवर में जब वह लाइव कमेंट्री कर रहे थे, तो उन्होंने आईपीएल 2013 सीजन के दौरान केकेआर कप्तान गौतम गंभीर और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के विराट कोहली के बीच हुई लड़ाई को मजाकिया तौर पर याद किया है, जिसका वे भी हिस्सा थे।

रजत भाटिया ने दिया बड़ा बयान

दिल्ली बनाम रेलवे मैच के दौरान लाइव कमेंट्री कर रहे भाटिया ने कहा- लोग मुझे बड़े पैमाने पर जानते हैं, क्योंकि मैंने दो लोगों के बीच लड़ाई को रोका। वे मेरे प्रदर्शन से ज्यादा, मेरे बारे में उस बात को याद रखते हैं।

अब, एक के पास स्टैंड है, दूसरे के पास पवेलियन है (हंसते हुए)। हर टीम में छोटे-छोटे टकराव होते रहते हैं। यहां तक ​​कि दिल्ली की रणजी टीम में भी कुछ हुआ करते थे, लेकिन आपको इसे जारी रखने की जरूरत नहीं है। आज एक हेड कोच है, तो दूसरा टीम का अहम हिस्सा है।

खैर, आपको साल 2013 की घटना के बारे में बताएं तो उस मैच में जब केकेआर से मिले टारगेट का आरसीबी पीछा कर रही थी, तो कोहली 10वें ओवर में आउट हो गए थे। इसके बाद कोहली और उस समय केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर के बीच तीखी बहस हो गई थी।

चूंकि रजत गंभीर और कोहली दोनों के साथ दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेले थे, तो वह बीच-बचाव करने आ गए और दोनों को शांत किया। हालांकि, इस मैच में आरसीबी ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी, और गंभीर द्वारा पहली पारी में खेली 59 रनों की पारी बेकार साबित हुई।

আরো ताजा खबर

30 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Womens T20 WC 2026: पहले सेमीफाइनल में आज ऑस्ट्रेलिया का सामना वेस्टइंडीज से यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026...

SM Trends: 30 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले डरहम पहुंच चुकी है। इसको लेकर एक वीडियो...

बेन स्टोक्स ने हैरी ब्रूक के नाम पर लगाई मुहर, बोले ‘टेस्ट कप्तान के रूप में उन्हें मेरा पूरा सपोर्ट’

Ben Stokes Harry Brook (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने हैरी ब्रूक को टीम का अगला टेस्ट कप्तान बनाने का समर्थन किया है।...

पंजाब किंग्स के खिलाड़ी शशांक सिंह पर FIR, घरेलू रसोइए ने लगाए मारपीट और गाली-गलौज के आरोप

Shashank Singh (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर शशांक सिंह और उनके पिता शैलेश सिंह के खिलाफ भोपाल के रातीबड़ थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।...