Skip to main content

ताजा खबर

Naman Awards 2025: सचिन तेंदुलकर को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

Sachin Tendulkar (Pic Source-X)

बीसीसीआई ने आज यानी 1 फरवरी को नमन अवार्ड 2025 का आयोजन किया था। इस शानदार इवेंट में कई धाकड़ भारतीय खिलाड़ियों को शानदार अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यही नहीं भारत के दिग्गज बल्लेबाज और गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर को कर्नल सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया है। सचिन तेंदुलकर को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और ऐसे कई रिकॉर्ड्स हैं जो उन्होंने बनाए और तोड़े हैं।

बता दें कि भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेलने वाले सचिन तेंदुलकर ने तीनों ही प्रारूपों में अपना योगदान दिया है। उन्होंने भारत के लिए वनडे विश्व कप 2011 में भी कमाल का प्रदर्शन किया और कई यादगार पारियां खेली। भारत के लिए साल 1989 में डेब्यू करने वाले सचिन ने साल 2013 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लगभग 25 सालों तक अपना योगदान दिया है। इस दौरान मास्टर ब्लास्टर ने भारत को कई मैच जिताए हैं। अब बीसीसीआई ने उन्हें कर्नल सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

यहां देखें बीसीसीआई पुरस्कार 2025 के विजेताओं की सूची

कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार (पुरुष): सचिन तेंदुलकर
पॉली उमरीगर पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष): जसप्रीत बुमराह
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला): स्मृति मंधाना
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (पुरुष): सरफराज खान
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (महिला): आशा शोभना
बीसीसीआई विशेष पुरस्कार: रविचंद्रन अश्विन
वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी: स्मृति मंधाना
वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने वाली महिला खिलाड़ी: दीप्ति शर्मा
घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर: अक्षय तोत्रे
एम.ए. चिदम्बरम ट्रॉफी – अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी: काव्या तेवतिया
एम.ए. चिदम्बरम ट्रॉफी – अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी: विष्णु भारद्वाज
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी – सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर सीनियर घरेलू: प्रिया मिश्रा
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी – सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर जूनियर घरेलू: ईश्वरी अवसरे
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी – अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी: हेमचुदेशन जेगनाथन
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी – अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी: लक्ष्य रायचंदानी
एमए चिदम्बरम ट्रॉफी – अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी: नीज़ेखो रूपरियो
एमए चिदम्बरम ट्रॉफी – अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी: हेम छेत्री
एमए चिदम्बरम ट्रॉफी – अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी: पी विद्युत
एमए चिदम्बरम ट्रॉफी – अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी: अनीश केवी
माधवराव सिंधिया पुरस्कार – रणजी ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी: मोहित जांगड़ा
माधवराव सिंधिया पुरस्कार – रणजी ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी: तनय त्यागराजन
माधवराव सिंधिया पुरस्कार – रणजी ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी: अग्नि चोपड़ा
माधवराव सिंधिया पुरस्कार – रणजी ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी: आंध्र प्रदेश के रिकी भुई
घरेलू सीमित ओवरों की प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ पुरस्कार: छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह
रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ पुरस्कार: तनुश कोटियन
बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: मुंबई

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में भारत की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना, कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान आया सामने 

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। यहां पर दोनों टीमों के बीच 4 नवंबर, बुधवार से पांच मैचों की वनडे सीरीज...

NZ vs IND 2026, 1st ODI: पहला वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 1st ODI: Match Preview (image via X) भारत की 3-2 की टी20आई जीत के बाद, न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज बुधवार, 4 नवंबर...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड की फिर बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पहले वनडे से ये खिलाड़ी हुआ बाहर 

Devon Conway (Image Credit- Twitter X) भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या की PBKS में एंट्री तय? अर्शदीप सिंह के साथ ट्रेड पर MI से बातचीत अंतिम चरण में

Hardik Pandya set to move to Punjab Kings as Mumbai Indians eye Arshdeep Singh (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में यह खिलाड़ियों के सबसे बड़े और...