Skip to main content

ताजा खबर

जानें इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20I में भारत के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के कारण ICC के like-for-like नियम पर विवाद क्यों हुआ?

IND vs ENG (Image Credit- Twitter X)

क्या था मामला ?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया चौथा टी20 मैच विवाद का केंद्र बन गया, क्योंकि भारत द्वारा कन्कशन सब्स्टीट्यूट के इस्तेमाल पर कई सवाल खड़े हो गए। भारत की पारी के अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर जेमी ओवरटन की बाउंसर शिवम दुबे के हेलमेट पर लगी। जब भारत गेंदबाजी के लिए आया तो ऑलराउंडर मैदान में नहीं उतरा और हर्षित राणा को उनके कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में टीम में शामिल किया गया था।

कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम और इंग्लैंड द्वारा इसका विरोध

जो लोग इस नियम के बारे में नहीं जानते हैं, उन्हें बता दें कि कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियमों के अनुसार, जो खिलाड़ी दूसरे की जगह लेता है, उसे समान-से-समान (like-for-like) सब्स्टीट्यूट होना चाहिए। दुबे क्योंकि एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं, तो उन्हीं की तरह किसी क्रिकेटर को मैदान पर खेलने के लिए उतरना चाहिए, जिसका आदर्श रूप रमनदीप सिंह थे।

लेकिन भारत ने हर्षित राणा को शामिल किया, और उनके प्रदर्शन 3/33 के दम पर भारत ने मैच 15 रन से जीत हासिल की, जिसकी मैच खत्म होने के बाद इंग्लैंड और पूर्व क्रिकेटरों ने नाराजगी जताई।

क्या कहता है कि आईसीसी का कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम

आईसीसी की नियमावली की धारा 1.2.7.3 कहती है कि आईसीसी मैच रेफरी को आम तौर पर कन्कशन रिप्लेसमेंट अनुरोध को मंजूरी देनी चाहिए, यदि सब्स्टीट्यूटएक समान खिलाड़ी है जिसके शामिल होने से मैच के शेष भाग के लिए उसकी टीम को अत्यधिक लाभ नहीं होगा।

लेकिन भारत ने किया अलग नियम का इस्तेमाल

लेकिन भारतीय टीम ने आईसीसी की टी20 मैच खेलने की नीति का पालन करने वाली धारा 1.1.7.4 का इस्तेमाल किया, जो कहती है कि यह आकलन करने में कि क्या नामांकित कन्कशन रिप्लेसमेंट को एक समान खिलाड़ी माना जाना चाहिए, आईसीसी मैच रेफरी को उस संभावित भूमिका पर विचार करना चाहिए जो कि शेष मैच के दौरान कन्कशन खिलाड़ी द्वारा निभाई गई होगी और सामान्य भूमिका जो नामांकित कन्कशन रिप्लेसमेंट द्वारा निभाई जाएगी।

इसका परिणाम क्या होता है?

दुबे जो मैच की दूसरी पारी में भारत के लिए तेज गेंदबाज विकल्प थे, वह मैदान पर खेलने नहीं उतरे। इसलिए, भारतीय टीम ने दुबे की भूमिका को हर्षित राणा के कन्कशन रिप्लेसमेंट रूप में बदल दिया, क्योंकि वह भी तेज गेंदबाजी करते हैं।

আরো ताजा खबर

बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावुक संदेश...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए पूर्व सेलेक्टर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, सूर्यवंशी को नहीं दी जगह

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग XI का...

बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को बना सकते हैं स्थाई ट्रेनिंग सेंटर 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो...

ENG vs IND 2026: पहले टी20 में इन टाॅप 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

ENG vs IND 1st T20I: Top 3 players (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट...