Skip to main content

ताजा खबर

Match Fixing in BPL: बांग्लादेश प्रीमियर लीग में 10 खिलाड़ियों के ऊपर लगे मैच फिक्सिंग के आरोप, आठ मैचों पर संदेह

BCB Logo (Photo Source: X)

Match Fixing in BPL: बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। खिलाड़ियों को देर से भुगतान करने के आरोपों के बाद अब लीग में मैच फिक्सिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं। खबरों के मुताबिक, गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) ने टूर्नामेंट के आठ मैचों को संदेह के दायरे में रखा है।

फिक्सिंग में संभावित संलिप्त खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी

Cricbuzz की रिपोर्ट के अनुसार, ACU द्वारा संदिग्ध खिलाड़ियों की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। इसमें शामिल चार फ्रेंचाइजी की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि इन 10 संदिग्ध खिलाड़ियों में से छह बांग्लादेश टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, दो अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जबकि दो विदेशी खिलाड़ी भी शक के घेरे में हैं।

BCB अध्यक्ष का बयान

BCB अध्यक्ष फारूक अहमद ने इस मामले पर कहा, “जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, मैं आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कह सकता। यदि किसी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलते हैं, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, और उन्हें एक उदाहरण के रूप में कड़ा दंड मिलेगा।”

Match Fixing in BPL: ये आठ मैच आए संदेह के घेरे में

फॉर्च्यून बरिशाल बनाम राजशाही (6 जनवरी)
रंगपुर राइडर्स बनाम ढाका (7 जनवरी)
ढाका बनाम सिलहट (10 जनवरी)
राजशाही बनाम ढाका (12 जनवरी)
चटगांव बनाम सिलहट (13 जनवरी)
बरिशाल बनाम खुलना टाइगर्स (22 जनवरी)
चटगांव बनाम सिलहट

पहले भी लग चुके हैं फिक्सिंग के आरोप

गौरतलब है कि BPL में यह पहला मौका नहीं है जब मैच फिक्सिंग के आरोप लगे हैं। साल 2012 में भी लीग के शुरुआती वर्षों में स्पॉट-फिक्सिंग के मामलों की खबरें सामने आई थीं। अब देखना यह होगा कि इस बार जांच में क्या सामने आता है और दोषी पाए जाने पर BCB क्या सख्त कदम उठाता है।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026, Super 8: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच से पहले जानिए क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े?

England vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के 42वें मैच में इंग्लैंड और श्रीलंका 22 फरवरी, रविवार को पल्लेकेले...

IND vs SA: सुपर 8 मैच से पहले पूर्व साउथ अफ्रीकी का बड़ा बयान, स्पिन के दम पर भारत साउथ अफ्रीका से आगे

India vs South Africa (Image credit Twitter – X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले से पहले पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज नील मैकेंजी...

T20 World Cup 2026, Super 8: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर 

England vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 42वां मैच रविवार, 22 फरवरी को पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड और श्रीलंका...

T20 WC 2026, IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका सुपर 8 मैच के लिए, दोनों टीमों की संभावित XI पर डालें एक नजर

IND vs SA (Image credit Twitter – X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला 22 फरवरी रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम...