
जारी रणजी ट्रॉफी सीजन के सातवें दौर में रेलवे के खिलाफ दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाले 11 खिलाड़ियों में से, अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे हजारों फैंस सिर्फ एक खिलाड़ी को देखना चाहते थे जो थे विराट कोहली। 12 साल बाद घरेलू मैदान पर उनकी वापसी ने एक साधारण रणजी मैच की वैल्यू इंटरनेशनल मैच के बराबर हो गई थी। उनको देखने के लिए दूर दूर से लोग अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे हुए थे।
कोहली की रणजी ट्रॉफी में 13 साल बाद वापसी पर खेली गई पारी सिर्फ 15 गेंद तक चली। कोहली को खेलते हुए देखने के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में लगभग 5000 दर्शक पहुंचे हुए थे लेकिन रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने दिल्ली की पहली पारी के 28वें ओवर में जैसे ही कोहली का ऑफ स्टंप उखाड़ा, अधिकतर फैंस स्टेडियम छोड़कर वापस चले गए।
Virat Kohli का विकेट लेने के बाद Himanshu Sangwan ने दिया बड़ा बयान
वहीं दिन का खेल खत्म होने के बाद हिमांशु सांगवान ने विराट कोहली के विकेट लेने के बाद अपनी फीलिंग्स के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि, “यह मेरे लिए वाकई बहुत खास पल था। विराट ने इस देश और पूरी दुनिया में अनगिनत लोगों को प्रेरित किया है। उनका विकेट लेना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा था।”
उन्होंने आगे कहा, “विराट भैया के साथ रणजी ट्रॉफी को बहुत महत्व मिल रहा है। यह बहुत अच्छा लगता है। हमें उनसे (रणजी में खेलने वाले राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों से) बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना बहुत बड़ी बात है।”
इस मैच में कोहली ने एक रन बनाकर अपना खाता खोला और इसके बाद उन्होंने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सांगवान को निशाना बनाया। उन्होंने सांगवान की गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव से चौका लगाया। लेकिन उसके बाद ठीक अगली गेंद पर कोहली आउट हो गए। कोहली ने सांगवान की वो गुड लेंथ पर की गई अगली गेंद को ड्राइव करना चाहा लेकिन वह चूक गए और गेंद ने उनका ऑफ स्टंप उखाड़ दिया।
न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स
ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन
SM Trends: 1 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

