
India vs England, 4th T20I (Image Credit- Twitter X)
India vs England, 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का चौथा मैच आज 31 जनवरी, शुक्रवार को एमसीए स्टेडियम, पुणे में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जोस बटलर के इस फैसले के बाद, सूर्या की अगुवाई वाली मैन इन ब्लू मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।
तो वहीं, इस मैच के लिए टीम इंडिया में तीन बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, जबकि इंग्लैंड टीम की ओर से दो बदलाव किए गए हैं। रिंकू सिंह की टीम इंडिया में वापसी हो गई है, जो पिछले दो टी20आई में पीठ दर्द की वजह से नहीं खेल सके थे। रिंकू मैच में ध्रुव जुरेल की जगह खेलेंगे। इसके अलावा मोहम्मद शमी की जगह अर्शदीप सिंह को टीम इंडिया में वापिस बुलाया गया है।
साथ ही ऑलराउंडर वाॅशिंगटन सुंदर की जगह शिवम दुबे पर भारतीय मैनेजमेंट ने विश्वास दिखाया है। टाॅस के समय कप्तान सूर्या ने कहा कि वह बैटिंग में थोड़ी पावरहिटिंग जोड़ना चाहते हैं, जिसकी वजह से दुबे को मैच में खिलाने का फैसला किया गया है।
दूसरी ओर, इंग्लैंड क्रिकेट टीम की ओर से भी दो बदलाव देखने को मिले हैं। जेमी स्मिथ की जगह जैकब बैथल को वापिस टीम में बुलाया गया है, जबकि मार्क वुड की जगह साकिब महमूद को मैच में खिलाने का फैसला किया गया है।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
England (Playing XI): फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बैथल , जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।
Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
Duleep Trophy: ये रही सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली टाॅप-4 टीमें
‘वह पाकिस्तान के खिलाफ लगातार ट्वीट करते रहते हैं’ पूर्व भारतीय स्टार पर वसीम अकरम ने किया बड़ा कमेंट
हो गया दूध का दूध और पानी का पानी, रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर आखिरकार BCCI ने तोड़ी चुप्पी

