Skip to main content

ताजा खबर

SA20 2025: पार्ल रॉयल्स ने जो रूट के रिप्लेसमेंट के रूप में BBL के स्टार खिलाड़ी को किया साइन, जानें डिटेल्स

Joe Root & Mitchell Owen (Photo Source: X)

SA20 2025 में पार्ल रॉयल्स की टीम शानदार खेल दिखाती हुई नजर आ रही है। टीम को पिछले मुकाबले में जोबर्ग सुपर किंग्स के खिलाफ भले ही 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन वे 9 मैचों में 7 जीत, 28 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। पार्ल रॉयल्स प्लेऑफ में जगह पहले ही पक्की कर चुकी है। लेकिन फ्रेंचाइजी को एक बड़ा झटका लगा है।

जो रूट भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का हिस्सा बनने के लिए लीग से बाहर हो गए हैं। जो रूट ने डेब्यू सीजन में 55.80 के औसत, 140.20 की स्ट्राइक रेट से 279 रन बनाए। हालांकि, पार्ल रॉयल्स ने बिग बैश लीग के स्टार बल्लेबाज मिचेल ओवेन को रूट का रिप्लेसमेंट चुन अपना स्क्वॉड मजबूत कर लिया है।

बिग बैश लीग में मिचेल ओवेन ने किया था शानदार प्रदर्शन

बिग बैश लीग 2024-25 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से मिचेल ओवेन ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने होबार्ट हरिकेंस के मेडन टाइटल जीतने में बड़ी भूमिका निभाई। ओवेन टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 11 मैचों में 45.20 के औसत, 203.60 की स्ट्राइक रेट से 452 रन बनाए। मिचेल ओवेन ने सिडनी थंडर के खिलाफ फाइनल में 183 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए 39 गेंदों में शतक ठोका था।

पार्ल रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर मिचेल ओवेन को जो रूट का रिप्लेसमेंट घोषित करते हुए लिखा,

“BBL में जीत का शतक जड़ने के बाद, मिचेल ओवेन रॉयल्स के लिए जीत की लय में आने के लिए तैयार हैं! युवा ऑस्ट्रेलियाई जो रूट की जगह लेंगे, जो कल भारत में इंग्लैंड से जुड़ने के लिए रवाना होंगे,”

Fresh off a BBL winning hundred, Mitch Owen is ready to bring the Gees for the Royals! 🔥💗

🚨 The young Australian will replace Joe Root, who leaves tomorrow to join England in India. pic.twitter.com/vDeXCpAZSR

— Paarl Royals (@paarlroyals) January 30, 2025

पार्ल रॉयल्स की टीम अगला मैच 1 फरवरी को सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ खेलेगी। वहीं, फिर लीग स्टेज के आखिरी मैच में MI केपटाउन से भिड़ेगी। रॉयल्स की टीम यह उम्मीद करेगी कि मिचेल ओवेन अपना शानदार फॉर्म SA20 में भी जारी रखें।

আরো ताजा खबर

बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावुक संदेश...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए पूर्व सेलेक्टर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, सूर्यवंशी को नहीं दी जगह

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग XI का...

बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को बना सकते हैं स्थाई ट्रेनिंग सेंटर 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो...

ENG vs IND 2026: पहले टी20 में इन टाॅप 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

ENG vs IND 1st T20I: Top 3 players (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट...