Skip to main content

ताजा खबर

3 खिलाड़ी जो ऑस्ट्रेलिया टीम में चैंपियंस ट्राॅफी के लिए मिचेल मार्श की जगह ले सकते हैं, जानें कौन हैं ये प्लेयर 

Mitchell Marsh (Pic Source-Twitter)

Champions Trophy 2025: आगामी मल्टीनेशन टूर्नामेंट चैंपियंस ट्राॅफी के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि 19 फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट से अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल मार्श बैक इंजरी की वजह से बाहर हो गए हैं। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी करियर के दौरान काफी इंजरी का सामना किया है।

लेकिन इस बार इस चोट ने ऑस्ट्रेलियन टीम को करारा झटका दिया है। खैर, अभी तक मार्श के रिप्लेसमेंट की घोषणा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने नहीं की है। लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से तीन ऐसे ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिचेल मार्श को रिप्लेस कर सकते हैं:

1. बीउ बीवस्टर (Beau Webster)

चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए 31 वर्षीय ऑलराउंडर बीउ बीवस्टर मिचेल मार्श का एक बेहतरीन रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं। 6 फीट और 4 इंच लंबे खिलाड़ी ने सिडनी बीजीटी टेस्ट मैच में मार्श को ऑस्ट्रेलियाई टीम में रिप्लेस किया था। तो वहीं अब एक बार फिर से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया 31 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी पर विश्वास दिखाते हुए उन्हें टीम में जगह दे सकता है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में बीवस्टर के आंकड़े काफी शानदार हैं।

2. कूपर कैनोली (Cooper Connolly)

एक और नाम जो ऑस्ट्रेलियाई चैंपियंस ट्राॅफी स्क्वाॅड में मिचेल मार्श को रिप्लेस कर सकते है और वो नाम है कूपर कैनोली। बीउ बीवस्टर की तरह कूपर भी ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक व्हाइट बाॅल क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं।

हालाँकि, उन्होंने अब तक केवल कुछ ही वनडे मैचों में हिस्सा लिया है। उन्होंने जितने टी20 मैच खेले उतने मैचों में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। कोनोली वर्तमान में श्रीलंका दौरे पर ऑस्ट्रेलिया रेड-बॉल सेटअप का हिस्सा हैं। 21 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने घरेलू सर्किट में कुल 35 व्हाइट बाॅल मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने ज्यादा बार सिर्फ गेंदबाजी की है।

3. एश्टन एगर (Ashton Agar)

एश्टन एगर भी वो तीसरे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं, जो ऑस्ट्रेलियाई चैंपियंस ट्राॅफी स्क्वाॅड में मिचेल मार्श को रिप्लेस कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें कंगारू टीम के लिए वनडे मैच खेले हुए काफी लंबा समय हो गया है।

एगर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच टेस्ट, 22 वनडे और 49 टी20 मैच खेले हैं। लेकिन सितंबर 2023 में वनडे क्रिकेट में आखिरी बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे। खेले गए 22 वनडे मैचों में 24.77 की औसत से कुल 48 विकेट अपने नाम किए हैं।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया किस खिलाड़ी को मिचेल मार्श के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल करती है?

আরো ताजा खबर

22 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान सुपर 8 मैच बारिश की वजह से एक भी गेंद फेंके बिना हुआ रद्द जारी आईसीसी टी20...

T20 World Cup 2026, Super 8: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच से पहले जानिए क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े?

England vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के 42वें मैच में इंग्लैंड और श्रीलंका 22 फरवरी, रविवार को पल्लेकेले...

IND vs SA: सुपर 8 मैच से पहले पूर्व साउथ अफ्रीकी का बड़ा बयान, स्पिन के दम पर भारत साउथ अफ्रीका से आगे

India vs South Africa (Image credit Twitter – X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले से पहले पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज नील मैकेंजी...

T20 World Cup 2026, Super 8: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर 

England vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 42वां मैच रविवार, 22 फरवरी को पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड और श्रीलंका...