Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली को आउट करने वाले गेंदबाज ने ली है इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज से ट्रेनिंग, इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा

Himanshu Sangwan (Photo Source: X)

रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली को आउट करने के बाद रेलवे के गेंदबाज हिमांशु सांगवान सुर्खियां बटोर रहे हैं। कोहली 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे थे, लेकिन उनका कमबैक खास नहीं रहा। वह पहली पारी में 15 गेंदें खेलकर मात्र 6 रन आउट हुए।

हिमांशु सांगवान के बारे में बात करें तो उनका जन्म 1995 में नजफगढ़ में हुआ था। उन्होंने पहले दिल्ली के लिए अंडर-19 एज ग्रुप क्रिकेट खेली। हालांकि, अपने फर्स्ट-क्लास करियर के कारण वह रेलवे की टीम में चले गए।

सांगवान ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में टिकट कलेक्टर के रूप में भी काम किया है। इसी दौरान वह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्ग्राथ से MRF पेस अकैडमी में ट्रेनिंग लेते थे। इसका खुलासा तेज गेंदबाज ने जारी रणजी सीजन में मुंबई के खिलाफ मैच के बाद किया था।

ग्लेन मैक्ग्राथ के अंदर हिमांशु सांगवान ने ली है ट्रेनिंग

मुंबई के खिलाफ मैच में अंजिक्य रहाणे को आउट करने के बाद हिमांशु सांगवान ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में बताया था,

“मैं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ग्लेन मैक्ग्राथ से प्रेरणा लेता हूं। वह मेरे आइडल हैं। मैंने MRF पेस फाउंडेशन में अपने कार्यकाल के दौरान मैक्ग्राथ से बहुत कुछ सीखा। मैं मार्च (2019) में एक छोटे कैंप के लिए वहां गया था। वह मेरे वीडियो देखते थे और मुझे बताते थे कि मुझे किन क्षेत्रों में सुधार करना चाहिए। वह खेल के दिग्गज हैं।”

“उन्होंने मुझे एक बात बताई – ‘जब मैं मुश्किल में था तो मैंने उनकी (मैक्ग्राथ की) देखरेख में कई गेंदें फेंकी और वह नोट्स लेते थे। हर सेशन के बाद, वह मुझे प्रेरित करते थे और मुझे तकनीकी बातें बताते थे। ‘बेसिक्स पर टिके रहो और धैर्य रखो’ – ये दो चीजें हैं जो मैं मैक्ग्राथ से हमेशा याद रखूंगा, “बेसिक्स पर जाओ’”

हिमांशु सांगवान ने अपने करियर में अब तक 23 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 19.92 के औसत से 77 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने कुल छह बार चार विकेट लिए हैं, साथ ही तीन बार पांच विकेट भी लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 81 रन देकर 7 विकेट लेना है।

আরো ताजा खबर

22 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान सुपर 8 मैच बारिश की वजह से एक भी गेंद फेंके बिना हुआ रद्द जारी आईसीसी टी20...

T20 World Cup 2026, Super 8: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच से पहले जानिए क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े?

England vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के 42वें मैच में इंग्लैंड और श्रीलंका 22 फरवरी, रविवार को पल्लेकेले...

IND vs SA: सुपर 8 मैच से पहले पूर्व साउथ अफ्रीकी का बड़ा बयान, स्पिन के दम पर भारत साउथ अफ्रीका से आगे

India vs South Africa (Image credit Twitter – X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले से पहले पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज नील मैकेंजी...

T20 World Cup 2026, Super 8: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर 

England vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 42वां मैच रविवार, 22 फरवरी को पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड और श्रीलंका...