Skip to main content

ताजा खबर

रिंकू सिंह IND vs ENG चौथे टी20 मैच में खेलेंगे या नहीं? चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट

Rinku Singh (Photo Source: Getty Images)

Rinku Singh Injury Update: भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रायन टेन डोशेट ने चौथे T20I मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रिंकू सिंह इस मैच में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। यह मुकाबला 31 जनवरी, शुक्रवार को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेला जाएगा। बता दें कि, पांच मैचों की इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे है।

चोट के कारण प्लेइंग 11 से बाहर थे रिंकू सिंह 

रिंकू सिंह ने कोलकाता में पहले T20I मैच (भारत बनाम इंग्लैंड) में हिस्सा लिया था, लेकिन फील्डिंग के दौरान उन्हें कमर में मोच आ गई थी। इसके बाद BCCI ने दूसरे T20I से पहले एक बयान जारी करते हुए बताया था कि रिंकू सिंह दूसरे और तीसरे T20I मैच नहीं खेल पाएंगे।

हालांकि, अब ऐसा लगता है कि इस धाकड़ बल्लेबाज ने पूरी तरह से रिकवरी (Rinku Singh Injury Update) कर ली है और वह चौथे T20I में वापसी कर सकते हैं।

रायन टेन डोशेट ने कहा, “रिंकू फिट हैं। उन्होंने पहला मैच खेला था, लेकिन चोटिल हो गए और अगले दो मैच नहीं खेल पाए। लेकिन मुझे लगता है कि जैसे ही वह पूरी तरह से फिट होंगे, वापस आ जाएंगे। उन्होंने पिछली रात बल्लेबाजी की और मुझे लगता है कि वह आज के मैच के लिए तैयार होंगे।”

रिंकू सिंह ने रहने से टीम इंडिया को हुआ नुकसान 

पिछले दो मैचों में भारत को रिंकू सिंह की बल्लेबाजी की कमी खल रही है। दूसरे T20I में तिलक वर्मा के अर्धशतक की बदौलत भारत ने जीत दर्ज की, लेकिन रिंकू की फिनिशिंग क्षमता मैच को और आसान बना सकता था।

वहीं, तीसरे T20I में भारत 172 रन के लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रहा और 26 रन से हार गया। अगर रिंकू मैदान पर होते, तो शायद टीम को रन चेज में काफी मदद मिल सकती थी।

यह भी पढ़ें: क्या रिंकू सिंह की इस साल शादी होगी?

टेन डोशेट ने खिलाड़ियों को दिया लंबा मौका

तीसरे T20I में भारत ने ध्रुव जुरेल को ऑलराउंडर्स के बाद नंबर 8 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा। केविन पीटरसन और पार्थिव पटेल जैसे पूर्व क्रिकेटर्स ने भारत के हेड कोच गौतम गंभीर पर लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के प्रति जरूरत से ज्यादा जोर देने का आरोप भी लगाया है।

साथ ही, टेन डोशेट ने ध्रुव जुरेल को नंबर 8 पर भेजने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि यह गौतम गंभीर की रणनीति का हिस्सा है। टीम प्रबंधन खिलाड़ियों को लंबा मौका देकर उनकी प्रतिभा को निखारना चाहता है।

कौन जीतेगा चौथा टी20 मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा T20I मैच पुणे में खेला जाएगा। भारत सीरीज में 2-1 से आगे है और चौथे मैच में जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगा। रिंकू सिंह की वापसी से टीम को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

আরো ताजा खबर

‘विराट कोहली शतक लगाएंगे, भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज ड्रॉ रहेगी’ पहले वनडे से पहले पुजारा ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) से भारतीय...

कुलदीप इन ईशान ड्राॅप, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर 

Ishan Kishan and Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद, पांच मैचों की वनडे सीरीज की बारी है। वनडे...

WTC 2027, Final: बचे हुए 7 टेस्ट मैचों के साथ कैसे क्वालीफाई कर सकती है टीम इंडिया? समझें पूरा गणित

WTC 2025–27: How India Can Still Qualify for the Final with Seven Tests Remaining (image via X) आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल 2027 के लिए क्वालीफाई करने के लिए...

‘वह डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे’ – हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी पर शुभमन गिल का बड़ा बयान

Shubman Gill Gives Fitness Update on Hardik Pandya Ahead of New Zealand ODIs (image via X) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को...