Skip to main content

ताजा खबर

मिचेल स्टार्क ने अपने जन्मदिन पर खुद को दिया खास तोहफा, इस बेहतरीन लिस्ट में किया अपना नाम शामिल

मिचेल स्टार्क ने अपने जन्मदिन पर खुद को दिया खास तोहफा, इस बेहतरीन लिस्ट में किया अपना नाम शामिल

Mitchell Starc (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान एक बेहतरीन उपलब्धि अपने नाम की है। मिचेल स्टार्क ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 700 विकेट पूरे किए हैं। मिचेल स्टार्क को दुनिया के शानदार तेज गेंदबाजों में गिना जाता है और उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही जबरदस्त रहा है।

मिचेल स्टार्क ने यह उपलब्धि श्रीलंका के Dimuth Karunaratne का विकेट लेकर अपने नाम की। बता दें कि, मिचेल स्टार्क ने तभी तक टेस्ट क्रिकेट में 377 विकेट झटके हैं जबकि वनडे में उनके नाम 244 विकेट है। टी20 फॉर्मेट में इस अनुभवी खिलाड़ी ने 79 विकेट हासिल किए हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी को 6 विकेट पर 654 रन पर घोषित किया

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने अपना काम बखूबी से निभाया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी को 6 विकेट पर 654 रन पर घोषित कर दिया। कंगारू टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 352 गेंदों में 16 चौके और 1 छक्के की मदद से 232 रन की शानदार पारी खेली। यह उनका अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतक है।

उस्मान ख्वाजा के अलावा स्टीव स्मिथ ने भी धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए 12 चौके और दो छक्कों की मदद से 141 रन बनाए जबकि जोश इंग्लिस ने 102 रन का योगदान दिया। ट्रेविस हेड ने 57 रन बनाए जबकि एलेक्स केरी ने 46* रन की बहुमूल्य पारी खेली। ब्यू वेबस्टेर ने 23 रन बनाए।

अभी तक इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपना दबाव बनाया हुआ है। श्रीलंका की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी खराब हुई है और उन्होंने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट जल्द खो दिए हैं। यह देखना बेहद रोमांचक होगा कि अब श्रीलंका इस मैच में कैसे वापसी करती है। मिचेल स्टार्क ने अभी तक एक विकेट झटका है लेकिन इस टेस्ट सीरीज में वो काफी घातक साबित हो सकते हैं। श्रीलंका को मैच में वापसी करने के लिए एक बड़ी साझेदारी की बेहद जरूरत है।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...