Skip to main content

ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे रिद्धिमान साहा, सोशल मीडिया पर साझा किया इमोशनल पोस्ट

Wriddhiman Saha. (Photo Source: Twitter)

विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा रणजी ट्रॉफी 2024-25 के बंगाल बनाम पंजाब के बीच फाइनल ग्रुप स्टेज मैच के बाद अपने घरेलू क्रिकेटिंग करियर से संन्यास ले लेंगे। यह मैच आज यानी 30 जनवरी से कोलकाता के ईडन गार्डन में शुरू हो चुका है। बता दें कि, रिद्धिमान साहा ने टीम इंडिया की ओर से 40 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 56 पारियों में 29 से अधिक की औसत और 45.41 के स्ट्राइक रेट से 1353 रन बनाए हैं।

यही नहीं घरेलू क्रिकेट में रिद्धिमान साहा ने बंगाल की ओर से भी शानदार प्रदर्शन किया है। अनुभवी खिलाड़ी ने 141 फर्स्ट क्लास मैच में 7000 से ज्यादा रन बनाए हैं। यही नहीं रिद्धिमान साहा की विकेटकीपिंग भी कमाल की रही है। हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत की वजह से इस धाकड़ खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं मिले।

रिद्धिमान साहा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फाइनल मैच से एक दिन पहले एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘एक आखिरी अभ्यास सत्र मेरे करियर का मेरे रणजी के फाइनल गेम से पहले। हर मोमेंट, हर शॉट और हर यादों को मैं जी रहा हूं। यह सफर काफी अच्छा रहा है और कल भी मेरी जिंदगी का एक बहुत ही स्पेशल चैप्टर रहेगा।’

यह रहा रिद्धिमान साहा का इंस्टाग्राम पोस्ट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Wriddhiman Saha (@wriddhi)

रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में बंगाल का रहा है निराशाजनक प्रदर्शन

बता दें कि, रणजी ट्रॉफी 2024-25 का सीजन बंगाल के लिए निराशाजनक रहा है। टीम ने 6 मैचों में सिर्फ एक में जीत दर्ज की है, जबकि तीन ड्रॉ रहे हैं। वह अंक तालिका में चौथे पायदान पर है और उसका इस सत्र के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो चुका है।

रिद्धिमान साहा की बात की जाए तो अपने फाइनल घरेलू मैच में अनुभवी खिलाड़ी बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगे और इस मैच को जरूर जीतना चाहेंगे। यही नहीं बंगाल के खिलाड़ी भी रिद्धिमान साहा को शानदार फेयरवेल देना चाहेंगे। मैच की बात की जाए तो खेल के पहले दिन पंजाब अपनी पहली पारी में 191 रन पर ढेर हो चुकी है। इस मैच में बंगाल के गेंदबाजों ने पहली पारी में घातक गेंदबाजी करते हुए पंजाब के ऊपर दबाव बनाया हुआ था।

আরো ताजा खबर

‘विराट कोहली शतक लगाएंगे, भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज ड्रॉ रहेगी’ पहले वनडे से पहले पुजारा ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) से भारतीय...

कुलदीप इन ईशान ड्राॅप, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर 

Ishan Kishan and Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद, पांच मैचों की वनडे सीरीज की बारी है। वनडे...

WTC 2027, Final: बचे हुए 7 टेस्ट मैचों के साथ कैसे क्वालीफाई कर सकती है टीम इंडिया? समझें पूरा गणित

WTC 2025–27: How India Can Still Qualify for the Final with Seven Tests Remaining (image via X) आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल 2027 के लिए क्वालीफाई करने के लिए...

‘वह डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे’ – हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी पर शुभमन गिल का बड़ा बयान

Shubman Gill Gives Fitness Update on Hardik Pandya Ahead of New Zealand ODIs (image via X) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को...