Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार हुआ गद्दाफी स्टेडियम, PCB ने जारी किया नया वीडियो

Pakistan’s Gaddafi Stadium Renovation: Will it be ready for Champions Trophy 2025? (Source: Twitter/X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन ये टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जाएगा। 19 फरवरी से शुरू हो रहे आईसीसी टूर्नामेंट से पहले एक सवाल से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड घिरा हुआ था और ये था कि चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने में बेहद कम समय बचा रह गया है, लेकिन अभी तक स्टेडियम ही तैयार नहीं हुए हैं। ऐसे में टूर्नामेंट को पूरी तरह से यूएई में शिफ्ट करने की मांग उठने लगी।

इन सबके बीच आज पीसीबी ने घोषणा कर दी है कि लाहौर का ऐतिहासिक गद्दाफी स्टेडियम पूरी तरह से तैयार हो चुका है, जो चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले होस्ट करने वाले वेन्यू में से एक है। इस मैदान पर टूर्नामेंट के कुछ अहम मैच खेले जाएंगे।

PCB ने जारी किया Gaddafi Stadium का नया वीडियो

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने स्टेडियम के रेनोवेशन के बाद की एक वीडियो जारी किया है, जिसमें इसकी नई सुविधाओं और किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारों को दिखाया गया है। पीसीबी के इंफ्रास्ट्रक्चर डायरेक्टर, काजी जावेद अहमद ने बताया कि स्टेडियम के रेनोवेशन का काम समय पर पूरा कर लिया गया है और अब यह चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Unveiling the stunning new-look Gaddafi Stadium! Under the lights, it’s a sight to behold! 🏟️✨

ONE WORD to describe your excitement after seeing this breathtaking view? 👇

We can’t wait to welcome fans, officials and teams for the tri-nation series & #ChampionsTrophy 🏆@ICC… pic.twitter.com/fsr3WoYI03

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) January 30, 2025

पीसीबी के अनुसार, स्टेडियम में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं जिसमें पहला है दर्शक क्षमता में बढ़ोतरी: स्टेडियम की दर्शक क्षमता को बढ़ाकर 35,000 कर दिया गया है, जिससे अधिक क्रिकेट फैंस टूर्नामेंट का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा पूरे स्टेडियम में नई और आरामदायक सीटें लगाई गई हैं, जो दर्शकों के अनुभव को और बेहतर बनाएंगी। साथ मैच की लाइव कार्रवाई और रिप्ले दिखाने के लिए स्टेडियम में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है।

वहीं, दर्शकों की सुविधा के लिए मैदान के बाहर बड़ी पार्किंग बनाई गई है। बता दें कि गद्दाफी स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी के तहत चार मैच खेले जाएंगे, जिनमें एक सेमीफाइनल और तीन ग्रुप स्टेज मैच शामिल हैं। यहां पहला मैच 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: LSG के ये 3 बल्लेबाज बदल सकते हैं मैच का रुख

IPL 2026 Top 3 LSG (Image credit Twitter – X) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) IPL 2026 में एक बेहद संतुलित और खतरनाक बल्लेबाजी लाइनअप के साथ उतरने वाली है। टीम की...

T20 वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी चेयरमैन जय शाह की दो टूक, कहा ‘कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं’

Jay Shah T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद बड़ा बयान देते हुए साफ कहा कि कोई भी टीम...

PSL 2026: पाकिस्तान के अफगानिस्तान हमले के बीच ऑस्ट्रेलिया ने खिलाड़ियों को दी वाॅर्निंग, कहा ना करे पेशावर की यात्रा 

PSL (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी है, जो गुरुवार,...

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के इन 3 बल्लेबाजों पर रहेगी सबकी नजर

IPL 2026: top 3 CSK batters to watch out for (image via getty) चेन्नई सुपर किंग्स ने इतने सालों में कंसिस्टेंसी, एक्सपीरियंस और बड़े मैचों के टेम्परामेंट के लिए नाम...