Skip to main content

ताजा खबर

अब White Ball क्रिकेट की है बारी, कप्तान Rohit Sharma ने शुरू कर दी है अपनी तैयारी

Rohit Sharma (Image Credit-X)

इस समय रणजी ट्रॉफी में मेघालय बनाम मुंबई का मैच खेला जा रहा है, लेकिन इस मैच में Rohit Sharma के अलावा यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर नहीं खेल रहे हैं। ये तीनों ही खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे, जिसकी तैयारी हिटमैन ने शुरू कर दी है और उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आया है।

रणजी मैच में भी Rohit Sharma का बल्ला नहीं चला था

काफी समय से Rohit Sharma इंटरनेशनल क्रिकेट में फ्लॉप साबित हो रहे थे, जिसके बाद उन्होंने रणजी मैच खेलने का फैसला लिया था। ये फैसला भी हिटमैन के हक में नहीं गया था, जहां रोहित जम्मू कश्मीर के खिलाफ रणजी मैच में अपने बल्ले से कुछ नहीं कर पाए थे। पहली पारी में रोहित ने 3 रन बनाए थे और दूसरी पारी में वो सिर्फ 28 रन बनाकर आउट हो गए थे।

Rohit Sharma ने शुरू की White Ball क्रिकेट की तैयारी

*White Ball क्रिकेट के लिए टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma ने शुरू की अपनी तैयारी।
*नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए स्पॉट हुए रोहित, सामने आई तस्वीरें और एक वीडियो।
*इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों में जुटे हैं रोहित।
*6 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होगा।

नेट्स सेशन से सामने आई Rohit Sharma की ये तस्वीरें

Captain Rohit Sharma practicing at MCA in nets. 🔥

Captain on his way to Comeback @ImRo45 🐐 pic.twitter.com/1rH3El03Hj

— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) January 30, 2025

एक नजर हिटमैन के वीडियो पर भी

Captain Rohit Sharma in batting practice session at MCA today.🔥

The boss getting ready @ImRo45 🐐 pic.twitter.com/YIH76UeXBk

— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) January 30, 2025

मुंबई के साथी खिलाड़ियों ने खास पोस्ट शेयर किया था रोहित के लिए

रोहित शर्मा देश के सुपरस्टार क्रिकेट खिलाड़ियों की लिस्ट में आते हैं, ऐसे में हर युवा खिलाड़ी उनके साथ खेलना चाहता है। जहां जम्मू कश्मीर के खिलाफ हुए मैच के बाद मुंबई टीम के खिलाड़ी Mohit Avasthi ने एक खास पोस्ट शेयर किया था, जिसमें रोहित के साथ मोहित की कुछ तस्वीरें थी। इस खिलाड़ी ने कैप्शन में लिखा था-जब से मेरे लिए क्रिकेट शुरू हुआ तब से लेकर आज तक, जिसकी मैंने हमेशा प्रशंसा की है और उससे बहुत कुछ सीखा है वो रोहित शर्मा है। रोहित आपके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना मेरे अब तक के करियर की सर्वोच्च उपलब्धियों में से एक है, ऐसे और क्षणों इंतजार में हूं मैं।

आप भी देखो रणजी खिलाड़ी मोहित का ये वाला पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by *MohitAvasthi*🎯🇮🇳 (@mohitavasthii18)

আরো ताजा खबर

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...