Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: रणजी मैच के लिए ऐसा क्रेज शायद ही आपने देखा होगा, विराट कोहली को देखने के लिए लगी 2KM लंबी लाइन

Virat Kohli (Photo Source: X)

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली लगभग 12 साल के बाद रणजी ट्रॉफी का मैच खेलने जा रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस भी इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यही कारण है कि दिल्ली और रेलवे के बीच खेले जा रहे इस मैच मे विराट कोहली को देखने के लिए फैंस दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर भारी संख्या में पहुंच चुके हैं।

फैंस ने सुबह 3 बजे से ही स्टेडियम के बाहर लाइन लगाना शुरू कर दिया था। स्टेडियम के गेट खुलने तक भारी भीड़ जमा हो गई थी। मैच से पहले DDCA ने कहा था कि, करीब 10 हजार फैंस को मुकाबला देखने के लिए मिलेगा। इसके लिए किसी भी तरह की टिकट की व्यवस्था नहीं है। सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर आपको एंट्री मिल जाएगी।

Virat Kohli को देखने के लिए अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर लगी लंबी लाइन

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर पहुंचे फैंस के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें फैंस आरसीबी…आरसीबी…के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक वीडियो में ये भी दावा किया गया है कि विराट कोहली का मैच देखने के लिए लगभग 2 किलोमीटर की लाइन लगाई गई है। कुछ ही गेट और कुछ ही स्टैंड्स स्टेडियम के इस मुकाबले के लिए खोले जाएंगे, क्योंकि कुछ जगह स्टेडियम में काम चल रहा है।

CARNAGE AT ARUN JAITLEY STADIUM TO WATCH KING KOHLI. 🤯pic.twitter.com/6k6Xg4vBiY

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 30, 2025

The 2KM long queue outside Arun Jaitley Stadium for Virat Kohli 👑

– Virat Kohli, The Biggest Crowd Puller 🐐 pic.twitter.com/GJVKfsLK76

— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) January 30, 2025

करीब 10 हजार फैंस फिर भी मुकाबला का लुत्फ उठा सकते हैं। आखिरी समय पर इस मैच के लिए लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था भी बीसीसीआई और ब्रॉडकास्टर्स ने की है। वहीं घर बैठे लोग जियोसिनेमा एप और वेबसाइट पर मैच लाइव देख सकते हैं।

दिल्ली में इन दिनों जबरदस्त ठंड है, लेकिन फिर भी फैंस आधी रात से ही स्टेडियम के बाहर जुटने शुरू हो गए थे। अगले कुछ घंटे में भारी भीड़ जमा हो गई और लंबी-लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गईं। वैसे भी इस मुकाबले के लिए कोई फीस या टिकट नहीं है तो जो फैंस टिकट नहीं खरीद पाते हैं, वह भी विराट कोहली को करीब से अपनी आंखों के सामने लाइव देखना चाहते हैं। इसी वजह से फैंस और भी संख्या में मुकाबला देखने के लिए पहुंचे हैं।

আরো ताजा खबर

8 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. सूर्यकुमार यादव की T20I कप्तानी से होगी छुट्टी? श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त करने की तैयारी में BCCI ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ की...

टीम इंडिया को मिलेगा नया स्पिन-बॉलिंग कोच, साईराज बहुतुले के टीम से जुड़ने की उम्मीद

Sairaj Bahutule Expected to Join Team India as Spin Bowling Coach (image via X) भारतीय क्रिकेट के लिए एक अहम घटनाक्रम में, पूर्व लेग-स्पिनर साईराज बहुतुले के टीम इंडिया के...

IPL 2026 प्लेऑफ सिनैरियो: LSG से हार के बाद टॉप-2 की दौड़ से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बाहर?

IPL 2026: RCB’s playoffs scenario (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने आईपीएल 2026 अभियान में एक करारा झटका लगा, जब 7 मई को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में बारिश...

सूर्यकुमार यादव की T20I कप्तानी से होगी छुट्टी? श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त करने की तैयारी में BCCI

BCCI set to appoint Shreyas Iyer as India’s T20I captain replacing Suryakumar Yadav (image via X) खबरों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को...