Skip to main content

ताजा खबर

Tilak Varma Net Worth 2025: 22 की उम्र में करोड़ों के मालिक है तिलक वर्मा, नेटवर्थ जान चौंक जाएंगे आप

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

Tilak Varma Net Worth 2025: भारतीय युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज में लगातार बैक-टू-बैक शतक ठोक कीर्तिमान रचा था। जारी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी युवा बल्लेबाज अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है।

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको तिलक वर्मा की बायोग्राफी, आईपीएल सैलरी और नेटवर्थ के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

तिलक वर्मा बायोग्राफी (Tilak Varma Biography)

तिलक वर्मा का जन्म 8 नवंबर, 2002 को हैदराबाद में हुआ था। तिलक एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता नंबूरी नागराजू एक इलेक्ट्रीशियन हैं, जबकि उनकी मां गायत्री देवी एक हाउसवाइफ हैं। आर्थिक परेशानियों के बावजूद, तिलक का क्रिकेट के प्रति जुनून अटल था। उनका सफर तब शुरू हुआ जब कोच सलीम बयाश ने उन्हें 11 साल की उम्र में टेनिस बॉल क्रिकेट खेलते हुए देखा और अपनी निगरानी में लीगला क्रिकेट अकादमी में शामिल होने के लिए कहा। कड़ी मेहनत कर 2018 में उन्होंने हैदराबाद के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया।

तिलक के करियर में 2022 में एक नया मोड़ आया, जब उन्हें पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने खरीदा। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। अगस्त 2023 में, उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया और बाद में एशिया कप 2023 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। वह चीन के हांग्जो शहर में आयोजित 19वें एशियन गेम्स में भारत की ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे।

तिलक वर्मा आईपीएल सैलरी (Tilak Varma IPL Salary)

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में तिलक वर्मा को 1.70 करोड़ रुपये में खरीदा था। अगले तीन सीजन तक फ्रेंचाइजी ने उन्हें सेम प्राइस पर रिटेन किया। वहीं, फिर आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया।

IPL 2022-2024: INR 1.70 करोड़
IPL 2025: INR 8 करोड़

तिलक वर्मा एंडोर्समेंट्स (Tilak Varma Endorsements)

तिलक वर्मा ने अब तक किसी बड़े एंडोर्समेंट्स के ब्रांड एंबेसडर नहीं बने हैं। लेकिन उन्होंने Boost, SS, eBikeGo, और Dream11 जैसे ब्रांडों के साथ काम किया है।

तिलक वर्मा घर और कार कलेक्शन (Tilak Varma House & Car Collection)

तिलक वर्मा के पास Mercedes Benz S-Class और BMW 7 Series जैसी कारें हैं। तिलक वर्मा चंद्रयान गुट्टा में एक बहुमंजिला घर के मालिक हैं, जो हैदराबाद के ओल्ड सिटी में स्थित है।

तिलक वर्मा नेटवर्थ (Tilak Varma Net Worth 2025)

India.com के अनुसार तिलक वर्मा की कुल नेटवर्थ 5 करोड़ है। उनकी मंथली इनकम 20-25 लाख रुपये के बीच है, जो उनके आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, बीसीसीआई से मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है। तिलक बीसीसीआई की ग्रेड सी कैटेगरी का हिस्सा है, जिससे उनकी सालाना कमाई 1 करोड़ रुपये है।

नाम
तिलक वर्मा
उम्र
22
IPL सैलरी
INR 8 करोड़
एंडोर्समेंट्स

Boost, SS, eBikeGo, Dream11

बाइक और कार कलेक्शन
Mercedes Benz S-Class, BMW 7 Series
घर
हैदराबाद
नेटवर्थ
INR 5 करोड़

আরো ताजा खबर

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...