Skip to main content

ताजा खबर

6 फरवरी से शुरू हो रहा है Legend 90 League 2025, शिखर धवन और रैना जैसे कई दिग्गज खेलते आएंगे नजर

6 फरवरी से शुरू हो रहा है Legend 90 League 2025 शिखर धवन और रैना जैसे कई दिग्गज खेलते आएंगे नजर

Legends 90 Official Logo (Photo Source: Instagram)

Legend 90 League 2025: लीजेंड 90 लीग की शुरुआत 6 फरवरी से हो रही है। यह लीग रायपुर, छत्तीसगढ़ में खेला जाएगा। इसमें भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, न्यूजीलैंड के दिग्गज रॉस टेलर और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर आरोन फिंच जैसे खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। आइए आपको लीग से जुड़ी सारी जानकारी देते हैं-

इन 7 टीमों के बीच खेला जाएगा लीजेंड 90 लीग 2025

लीजेंड 90 लीग 2025 में 7 टीमें भाग लेंगी, जिसमें छत्तीसगढ़ वॉरियर्स, हरियाणा ग्लैडिएटर्स, दुबई जायंट्स, गुजरात सैंप आर्मी, दिल्ली रॉयल्स, बिग बॉयस, और राजस्थान किंग्स शामिल हैं।

Legend 90 League 2025: ब्रॉडकास्टिंग कहां होगी

फैंस लीजेंड 90 लीग 2025 के सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे। लीग के डायरेक्टर शिववेन शर्मा ने बताया, “हमें सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को लीजेंड 90 लीग का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर बनाकर बहुत खुशी हो रही है। यह पार्टनरशिप दुनिया भर के लाखों क्रिकेट फैंस के लिए लीग का रोमांच और उत्साह लेकर आएगी। टॉप प्लेयर्स, एक अद्वितीय 90-बॉल फॉर्मेट और गतिशील फ्रेंचाइजी के साथ, लीजेंड 90 लीग अविस्मरणीय क्रिकेट यादें बनाने का वादा करती है।”

Legend 90 League 2025: सभी टीमों के स्क्वॉड पर डालें नजर

दुबई जायंट्स:

शाकिब अल हसन, थिसारा परेरा, केन्नार लुईस, केविन ओ’ब्रायन, ब्रेंडन टेलर, लियाम प्लंकेट, ड्वेन स्मिथ, एच. मसाकाद्जा, रिचर्ड लेवी, ल्यूक फ्लेचर, राहुल यादव, क्रिस्टोफर एम, सिड त्रिवेदी, एस. प्रसन्ना

छत्तीसगढ़ वॉरियर्स:

सिद्धार्थ कौल, शेल्डन जैक्सन, पवन नेगी, केवोन कूपर, सुरेश रैना, विशाल कुशवाह, मार्टिन गुप्टिल, अभिषेक सकुजा, अंबाती रायडू, अमित वर्मा, गुरकीरत सिंह मान, अमित मिश्रा, ऋषि धवन, कलीम खान, उन्मुक्त चंद, मनोज सिंह, अभिमन्यु मिथुन, कॉलिन डी ग्रैंडहोम

हरियाणा ग्लेडियेटर्स:

पवन सुयाल, प्रवीण गुप्ता, अबू नेचिम, अनुरीत सिंह, इमरान खान, असेला गुणरत्ने, इशांक जग्गी, हरभजन सिंह, नागेंद्र चौधरी, रिक्की क्लार्क, पीटर ट्रेगो, चैडविक वाल्टन, मनन शर्मा

गुजरात सैम्प आर्मी:

यूसुफ पठान, मोईन अली, ओबस पीनार, सौरभ तिवारी, केसरिक विलियम्स, जेसल कारिया, मिगुएल कमिंस, चंद्रपॉल हेमराज, शापूर जादरान, मोहम्मद अशरफुल, विलियम पर्किन्स, नवीन स्टीवर्ट, अभिषेक, चतुरंगा डी सिल्वा, मौसिफ खान

बिग बॉयस:

मैट प्रायर, ईशान मल्होत्रा, मोनू कुमार, चिराग गांधी, तमीम इकबाल, तिलकरत्ने दिलशान, हर्शल गिब्स, उपुल थरंगा, अब्दुर रज्जाक, शैनन गेब्रियल, वरुण एरोन, नील ब्रूम, करमवीर सिंह, रॉबिन बिस्ट, नमन शर्मा, कपिल राणा, विनोद चांवरिया

दिल्ली रॉयल्स:

शिखर धवन, लेंडल सिमंस, दनुष्का गुनाथिलका, एंजेलो परेरा, सहार्ड लुंबा, बिपुल शर्मा, लखविंदर सिंह, राजविंदर सिंह, रयाद एमरिट, रॉस टेलर, जेरोम टेलर, सुमित नरवाल, परविंदर अवाना

राजस्थान किंग्स:

ड्वेन ब्रावो, अंकी राजपूत, फिल मस्टर्ड, शाहबाज नदीम, फैज फजल, शादाब जकाती, जसकरण मल्होत्रा, इमरान ताहिर, जयकिशन कोलसावाला, राजेश बिश्नोई, कोरी एंडरसन, पंकज राव, समीउल्लाह शिनवारी, रजत सिंह, एशले नर्स, दौलत जादरान, मनप्रीत गोनी

আরো ताजा खबर

‘विराट कोहली शतक लगाएंगे, भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज ड्रॉ रहेगी’ पहले वनडे से पहले पुजारा ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) से भारतीय...

कुलदीप इन ईशान ड्राॅप, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर 

Ishan Kishan and Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद, पांच मैचों की वनडे सीरीज की बारी है। वनडे...

WTC 2027, Final: बचे हुए 7 टेस्ट मैचों के साथ कैसे क्वालीफाई कर सकती है टीम इंडिया? समझें पूरा गणित

WTC 2025–27: How India Can Still Qualify for the Final with Seven Tests Remaining (image via X) आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल 2027 के लिए क्वालीफाई करने के लिए...

‘वह डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे’ – हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी पर शुभमन गिल का बड़ा बयान

Shubman Gill Gives Fitness Update on Hardik Pandya Ahead of New Zealand ODIs (image via X) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को...