
Suryakumar Yadav (Photo Source: BCCI)
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। तीसरे टी20 में वह 7 गेंदों में मात्र 14 रन बनाकर आउट हुए। इस मुकाबले में भारतीय टीम 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट खोकर 145 रन ही बना पाई और उन्हें 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
तीसरे टी20 मैच के बाद इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज माइकल वॉन ने सूर्यकुमार यादव के हालिया प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने 20 ओवर के फॉर्मेट में बल्ले से “आक्रामक” होने का सही मतलब समझाते हुए कहा कि हर गेंद को पार्क से बाहर भेजने की कोशिश करने के बजाय सही गेंदों और आक्रमण होने के पल का चयन करना महत्वपूर्ण है।
सूर्यकुमार यादव के फॉर्म को लेकर माइकल वॉन ने कही यह बात
माइकल वॉन ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा,
“जब आप कहते हैं कि हर समय आक्रामक रहें, तो इसका मतलब है कि सही गेंद का चयन करना, जिस पर आप आक्रामक हों। जाहिर है, आप हर गेंद को बाउंड्री के पार नहीं मार सकते। भारत जिस टीम के रूप में है, वह किसी कारण से वर्ल्ड चैंपियन है, इसके लिए उसे अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की जरूरत है।”
“खिलाड़ियों के अच्छे फॉर्म में आने का एकमात्र तरीका मैदान पर समय बिताना है। इस समय, सूर्यकुमार यादव मैदान पर जाकर कुछ अच्छे शॉट लगा रहे हैं, और पलक झपकते ही वह बिना कोई खास योगदान दिए डगआउट की ओर लौट जाते हैं।”
माइकल वॉन का मानना है कि मैच की स्थिति में सूर्यकुमार यादव को एक अलग अप्रोच की जरूरत थी।
“अगर कभी ऐसा समय था जब उन्हें पीछे हटकर पांचवें गियर से तीसरे गियर में जाना था, ताकि वे खुद को खेलने का मौका दे सकें, तो शायद वह समय अब था। आप 210-220 के लक्ष्य का पीछा नहीं कर रहे थे, लक्ष्य सही था, बस समझदारी से खेलना था और उसे हासिल करना था।”
WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट
बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क
पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन
IPL 2027: 3 खिलाड़ी जो MI के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं

