Skip to main content

ताजा खबर

Virat Kohli ने दोस्त के बेटे को दिया ज्ञान, बताया टीम इंडिया में आने के लिए करना होगा क्या काम

Virat Kohli ने दोस्त के बेटे को दिया ज्ञान बताया टीम इंडिया में आने के लिए करना होगा क्या काम

Virat Kohli (Photo Source: X)

30 जनवरी से Virat Kohli दिल्ली टीम से रणजी ट्रॉफी का मैच खेलते हुए नजर आएंगे, जहां कोहली रेलवे टीम के खिलाफ ये मैच खेलेंगे। ऐसे में वो लंबे समय बाद दिल्ली टीम से साथ अभ्यास कर रहे हैं, इसी दौरान उनका एक वीडियो भी वायरल हो गया और इस वायरल वीडियो में कोहली एक बच्चे को ज्ञान देते हुए नजर आए।

Virat Kohli का ये वीडियो तो देखना बनता है

दिल्ली में रणजी टीम के साथ अभ्यास के दौरान अपने पुराने दोस्त Shawez Khan से मिले थे Virat Kohli, इस दौरान कोहली ने Shawez के बेटे कबीर से बात की थी और उसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कबीर ने कोहली से पूछा था कि इंडियन क्रिकेटर बनने के लिए क्या करना होग, जिसपर विराट ने कहा था कि- आपको बहुत कड़ी मेहनत करनी होगी और आपको ट्रेनिंग के लिए बोलने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए, खुद से सुबह उठते ही आपको प्रैक्टिस के लिए जाना होगा। आगे कोहली ने कहा कि-अगर कोई एक घंटा प्रैक्टिस करता है तो आप दो घंटा प्रैक्टिस करो, कोई अगर अर्धशतक लगाता है तो आप शतक मारो। जो बैंच मार्क है उससे डबल करना है, आपको हमेशा अभ्यास के लिए तैयार रहना होगा और खेल को मजे से खेलो।

Virat Kohli का ये वीडियो हो गया सुपर वायरल

एक खास शॉट पर फोकस था Virat Kohli का

अरुण जेटली स्टेडियम में नेट सेशन के दौरान Virat Kohli ने काफी देर तक बल्लेबाजी की थी, इस दौरान कोहली का एक खास शॉट पर काफी ज्यादा ही फोकस था। जहां बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली Back Foot शॉट्स लगाने का ज्यादा अभ्यास कर रहे थे, विराट ने लगातार Back Foot शॉट्स ही लगाए थे और मुंबई में वो पूर्व कोच संजय बांगर के साथ भी इसी शॉट का अभ्यास करे हुए दिखे थे।

फैन्स के लिए किए गए हैं खास इंतजाम

*दिल्ली बनाम रेलवे के रणजी मैच के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
*इस मैच के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में फैन्स को फ्री में एंट्री मिलेगी।
*साथ ही DDCA ने कुल 10 हजार फैन्स के बैठना का इंतजाम भी किया है।
*विराट कोहली ने दिल्ली टीम से आखिरी रणजी मैच साल 2012 में खेला था।

बस समय-समय की बात है

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X) Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong Women: जारी महिला एशिया कप का 7वां मैच भारत और...

Duleep Trophy: ये रही सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली टाॅप-4 टीमें 

Duleep Trophy 2026–27: Full Schedule, Squads, Match Timings, and Live Streaming Details (image via X) भारत का प्रतिष्ठित घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट दलीप ट्राॅफी इस समय प्रगति पर है।...

‘वह पाकिस्तान के खिलाफ लगातार ट्वीट करते रहते हैं’ पूर्व भारतीय स्टार पर वसीम अकरम ने किया बड़ा कमेंट

Wasim Akram (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ अपने रिश्ते और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को...

हो गया दूध का दूध और पानी का पानी, रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर आखिरकार BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासतौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड...