
Mohammad Kaif And Sachin Tendulkar (Image Credit- Instagram)
Mohammad Kaif अपने समय के सुपरस्टार खिलाड़ियों की लिस्ट में आते थे, साथ ही कैफ टीम के सीनियर खिलाड़ियों की काफी इज्जत करते थे। वहीं आज भी कैफ ये काम करते हैं, जिसका नजारा उनके सोशल मीडिया पर देखने को मिला है और उन्होंने क्रिकेट के भगवान यानी की सचिन तेंदुलकर के लिए एक पोस्ट शेयर किया है।
बुमराह को लेकर बड़ा बयान दिया है Mohammad Kaif
इस समय जसप्रीत बुमराह पीठ में लगी चोट से जूझ रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी उनका चयन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में हुआ है। दूसरी ओर Mohammad Kaif ने बुमराह को लेकर बड़ा बयान दिया है, जो उनकी वापसी से जुड़ा है। जहां कैफ ने अपने बयान में कहा कि- मुझे नहीं लगता बुमराह अभी फिट हो पाएंगे, वो शायद चैंपियंस ट्रॉफी भी ना खेले। आगे कैफ ने भी कहा कि- बुमराह को फिट होने में 2-3 महीने लग सकते हैं और अब वो IPL के जरिए ही क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे।
क्रिकेट के भगवान के लिए Mohammad Kaif ने शेयर किया खास पोस्ट
*Mohammad Kaif ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर की।
*जहां इस तस्वीर में कैफ नजर आ रहे हैं सचिन तेंदुलकर के साथ में।
*कैप्शन में लिखा-मुझे मेरे पहले कप्तान से मिलने का मौका मिला फिर से।
*पाजी कभी भी खेल के बारे में सोचना बंद नहीं करते,सचिन को एक और सलाम-कैफ।
Mohammad Kaif का ये पोस्ट तो देखना बनता है
View this post on Instagram
A post shared by Mohammad Kaif (@mohammadkaif87)
बुमराह को लेकर इस वीडियो में बात की है कैफ ने
View this post on Instagram
A post shared by Mohammad Kaif (@mohammadkaif87)
लगातार अपनी राय देता रहता है टीम इंडिया का ये पूर्व खिलाड़ी
जी हां, मोहम्मद कैफ लगातार टीम इंडिया और बाकी टीमों को लेकर अपनी राय देते रहते हैं, साथ ही कैफ का खुद का YouTube चैनल भी है। जिसपर वो हर मुद्दे पर अपनी बात रखते हैं, दूसरी ओर वो कई मौके पर कमेंट्री करते हुए भी नजर आ जाते हैं। वहीं कैफ अपने कई पूर्व साथी खिलाड़ियों की तरह दुनियाभर की लीग भी खेलते हैं और आज भी उनकी फिटनेस पहले की तरह है।
NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI
‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर
‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान
“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

