Skip to main content

ताजा खबर

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, बने पहले भारतीय गेंदबाज जिन्होंने जीता आईसीसी मैन्स टेस्ट क्रिकेट ऑफ द ईयर का अवाॅर्ड 

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, बने पहले भारतीय गेंदबाज जिन्होंने जीता आईसीसी मैन्स टेस्ट क्रिकेट ऑफ द ईयर का अवाॅर्ड 

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

ICC Test Cricketer of the Year award 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की गिनती इन दिनों वर्ल्ड के कुछ बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक में होती है। तेज गेंदबाज के तौर पर कोई भी गेंदबाज उनके पास नहीं है। दूसरी ओर, अब बुमराह ने आईसीसी अवाॅर्ड 2024 में इतिहास रच दिया है।

बता दें कि अब वह भारतीय क्रिकेट टीम के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने आईसीसी टेस्ट क्रिकेट ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया। यह पहली बार है जब किसी भारतीय गेंदबाज को यह अवाॅर्ड मिला हो। साथ 2024 में बुमराह ने असाधारण प्रदर्शन किया था, जिसकी वजह से वह यह अवाॅर्ड जीतने में सफल रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह ने पिछले साल की कमाल की गेंदबाजी

गौरतलब है कि बुमराह पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में कमाल की गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे। गत वर्ष वह ना सिर्फ टीम इंडिया, बल्कि टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। बुमराह ने साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में खेली गई 36 पारियों में 14.92 की औसत और 2.96 की मामूली औसत से कुल 71 विकेट अपने नाम किए थे। तो वहीं इस दौरान बुमराह ने कुल 5 बार पांच विकेट हाॅल भी अपने नाम किया।

जसप्रीत बुमराह के क्रिकेट करियर पर एक नजर

फिलहाल, भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजों में एक बुमराह के क्रिकेट करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया के लिए 45 टेस्ट, 89 वनडे और 70 टी20 मैच खेले हैं।

इस दौरान अनुभवी गेंदबाज ने टेस्ट में 205, वनडे में 149 और टी20 में 89 विकेट अपने नाम किए हैं। दूसरी ओर, अब बुमराह 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्राॅफी 2025 में भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: टीम की भलाई के लिए मैच देखने नहीं आ रहे धोनी – चेन्नई के बैटिंग कोच

Michael Hussey (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। IPL 2026 में अभी तक उन्होंने...

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद काइल जेमिसन का जोरदार रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो!

Kyle Jamieson (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर 43 में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जहां राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने थे।...

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...