Skip to main content

ताजा खबर

Azmatullah Omarzai ने जीता आईसीसी ओडीआई मैन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 का अवाॅर्ड, पढ़ें बड़ी खबर 

Azmatullah Omarzai ने जीता आईसीसी ओडीआई मैन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 का अवाॅर्ड, पढ़ें बड़ी खबर 

Azmatullah Omarzai (Image Credit- Twitter X)

ICC Men’s ODI Cricketer of the Year 2024: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि टीम के 24 वर्षीय ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई (Azmatullah Omarzai) आईसीसी मैन्स ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 का अवाॅर्ड जीतने में सफल रहे हैं।

बता दें कि युवा खिलाड़ी ने साल 2024 के दौरान खेले गए वनडे क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया था, जिसकी वजह से वह ये अवाॅर्ड अपने नाम करने में सफल रहे हैं। पिछले साल उमरजई के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने बल्ले से खेली गई 12 पारियों में 105.56 के स्ट्राइक रेट और 52.12 की औसत से कुल 417 रन बनाए थे। इस दौरान खिलाड़ी के बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक देखने को मिले। इस दौरान नाबाद 149* रनों का स्कोर खिलाड़ी का बेस्ट स्कोर रहा।

तो वहीं गेंदबाजी में उनके प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं तो 13 पारियों में उन्होंने 20.47 की औसत और 4.90 की इकाॅनमी से कुल 17 विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान खिलाड़ी का बेस्ट प्रदर्शन 18 रन देकर चार विकेट रहा। साथ ही दो बार उन्होंने चार विकेट हाॅल भी अपने नाम किया।

Azmatullah Omarzai के क्रिकेट करियर पर एक नजर

अजमतुल्लाह उमरजई क्रिकेट करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक अफगानिस्तान के लिए 1 टेस्ट, 36 वनडे और 47 टी20 मैच खेले हैं। उमरजई ने वनडे में 907 रन बनाने के साथ कुल 30 विकेट अपने नाम किए हैं।

तो वहीं टी20 क्रिकेट में 474 रन बनाने के साथ कुल 31 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 7 आईपीएल मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 42 रन बनाने के साथ 4 विकेट हासिल किए हैं। खैर, अब उमरजई चैंपियंस ट्राॅफी 2025 में अफगानिस्तान के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान

আরো ताजा खबर

AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!

Will Jacks (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले टी20 मुकाबले के दौरान...

“कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो

Ranveer Singh and Sachin Tendulkar(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स...

“मैं हमेशा छक्के के साथ शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं”: वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक के बाद बोले ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वेलिंगटन के...

SM Trends: 22 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) हिंदुस्तान टाइम्स और डेक्कन हेराल्ड की 21 नवंबर, 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए...