
Team India (Pic Source-X)
1) IND vs ENG 2nd T20I Highlights : इंग्लैंड पर अकेले भारी पड़े तिलक, भारत ने दो विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला
भारतीय टीम ने शनिवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में इंग्लैंड को दो विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 165 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने तिलक वर्मा के नाबाद 72 रनों की बदौलत चार गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। भारत की ओर से तिलक वर्मा ने 55 गेंदों में 4 चौके और पांच छक्कों की मदद से 72 रनों की पारी खेली।
2) तिलक वर्मा ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, पिछली 4 पारियों में कोई नहीं कर पाया आउट; निकाली गेंदबाजों की हेकड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत की जीत के हीरो रहे तिलक वर्मा ने T20I में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वह पिछली चार पारियों से आउट नहीं हुए हैं और उन्होंने इस बीच 318 रन बना दिए हैं, जो दो डिसमिसल के बीच बनाए गए किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन है। तिलक आखिरी बार साउथ अफ्रीका दौरे पर आउट हुए थे। उसके बाद वह दो शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई T20I में उन्होंने 72* रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।
3) वरुण चक्रवर्ती ने दूसरी बार हैरी ब्रूक का स्टंप उड़ाया, शास्त्री-गावस्कर ने इंग्लिश बैटर के मजे लिए
भारत के दिग्गज रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर ने हैरी ब्रूक को उनके उस बयान के लिए लताड़ लगाई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि धुंध के कारण इंग्लिश बैटर को पहले मैच में वरुण का सामना करने में मुश्किल हुई। वरुण चक्रवर्ती ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भी हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया। वरुण के खिलाफ हैरी दोनों मैचों में क्लीन बोल्ड हुए। रवि शास्त्री ने ऑन एयर कहा, ”एक बार फिर वरुण चक्रवर्ती ने किया। आपको धुंध की जरूरत नहीं है। यह अंदर आया है और स्टंप से टकराया।” सुनील गावस्कर ने कहा, ”तुमने कहा कि चेन्नई में मौसम साफ है। कोलकाता में थोड़ी धुंध थी। लेकिन यहां कुछ नहीं है उन्हें पता नहीं था कि गेंद कहां जा रही है। ऑफ स्टंप के ऊपर जाकर लगी। शायद पूछ रही होगी कि क्या यहां धुंध है।”
4) पहले ही दिन पाकिस्तान-वेस्टइंडीज की टीम हुई ऑलआउट, 118 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कुल 20 विकेट गिरे। इसके साथ ही ये पारी रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गई है। मुल्तान में खेले जा रहे मुकाबले में दोनों टीमें अपनी पहली पारी में ऑलआउट हुई।दूसरे मैच के पहले दिन 20 विकेट गिरे और इसमें से 16 विकेट स्पिनरों ने लिए, जोकि टेस्ट के पहले दिन स्पिनरों द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं। पिछला रिकॉर्ड 1907 में इंग्लैंड और दक्षिण अफ़्रीका के बीच लीड्स टेस्ट के दौरान 14 विकेट का था।
5) एक खिलाड़ी जिसकी वजह से चेन्नई में हारा इंग्लैंड, कप्तान जोस बटलर ने बताया उसका नाम
इंग्लैंड की टीम के कप्तान जोस बटलर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हार के कारणों का जिक्र करते हुए कहा, “यह एक शानदार मैच था। उन्हें जीत दिलाने का पूरा श्रेय तिलक वर्मा को जाता है। हमने बहुत से मौके बनाए, वास्तव में आक्रामक, सभी को एक्शन में देखना बहुत अच्छा था और उन्हें बहुत करीब तक धकेला। जिस तरह से हमने बल्लेबाजी की, उससे मैं वास्तव में खुश हूं। हमने कुछ विकेट खो दिए, लेकिन जिस आक्रामकता की हमें जरूरत थी, वह हमने गेम को संभाला और लगभग डिफेंडिंग टोटल तक पहुंचे।”
6) इंग्लैंड सीरीज के बीच भारतीय स्क्वॉड में बदलाव, रिंकू दो मैच से बाहर और नीतीश पूरी तरह आउट; 2 प्लेयर की एंट्री
इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच भारतीय स्क्वॉड में बदलाव हुआ है। बल्लेबाज रिंकू सिंह पीठ में ऐंठन के कारण दो मैचों से बाहर हो गए हैं। वहीं, युवा ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से पूरी तरह आउट हो गए हैं। वह सीरीज के बाकी मैचों में नहीं खेलेंगे। भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। भारत ने 22 जनवरी को पहले टी20 में इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा था, जिसमें रिंकू और नीतीश भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। हालांकि, दोनों की बैटिंग नहीं आई थी। रिंकू की जगह भारतीय स्क्वॉड में बल्लेबाज रमनदीप सिंह और नीतीश के स्थान पर ऑलराउंडर शिवम दुबे की एंट्री हुई है।
7) IND vs ENG: क्या बात है तिलक वर्मा, भारतीय बल्लेबाज के इस छक्के को देख जोफ्रा आर्चर भी रह गए दंग
8) Sanjay Bangar करवा रहे हैं Virat को नेट्स में अभ्यास, आने वाले मैचों के लिए Kohli कर रहे हैं तैयारी खास
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के निराशाजनक दौरे के बाद सख्त रवैया अपनाते हुए किसी भी खिलाड़ी के फिट होने की स्थिति में घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है। जिसके कारण रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल सहित कई नेशनल खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए। इस बीच विराट कोहली के भी आगामी मैचों में खेलने की खबरें सामने आई है। इस बीच विराट कोहली का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई में पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर के साथ बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं।
9) Rohit Sharma के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर इमोशनल हुआ युवा खिलाड़ी, इंस्टा पर बताई मन की बात
जम्मू कश्मीर के खिलाफ हुए रणजी मैच में भले ही Rohit Sharma अपने बल्ले का दम नहीं दिखा पाए, लेकिन उनको लेकर फैन्स में गजब का क्रेज देखने को मिला है। इस बीच मुंबई टीम के एक युवा खिलाड़ी ने रोहित के लिए खास पोस्ट शेयर किया है, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर सुपर वायरल हो गया। मुंबई टीम के खिलाड़ी Ayush Mhatre ने Rohit Sharma के लिए खास पोस्ट शेयर किया।
6 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स
IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरू नहीं अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच, नए प्लेऑफ शेड्यूल की हुई घोषणा
IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

