
Tilak Varma (Pic Source-X)
इस समय टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की और इंग्लैंड के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाए रखा।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भले ही टीम इंडिया ने अपने दो विकेट जल्द को दिए हो लेकिन टीम की ओर से तिलक वर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक तरीके से रन बनाए हैं। तिलक वर्मा ने इस मैच में एक अविश्वसनीय छक्का जड़ा। इस छक्के को देख खुद गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी दंग रह गए।
यह सब देखने को मिला भारत की पारी के पांचवें ओवर में। इस ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा ने चौका मारा जबकि दूसरी गेंद पर उन्होंने 150.3 केएमपीएच की गति वाली गेंद पर एक घुटने पर बैठकर फाइन लेग के ऊपर से छक्का जड़ा। तिलक वर्मा के इस शॉट को देख इंग्लिश तेज गेंदबाज भी दंग रह गए।
आप भी देखें वीडियो:
Up and running in the chase! 💥
Tilak Varma gets going in style 😎
Fifty up for #TeamIndia in the 5th over
Follow The Match ▶️ https://t.co/6RwYIFWg7i#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/Dzdd5tgiPL
— BCCI (@BCCI) January 25, 2025
इंग्लैंड की ओर से इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कप्तान जोस बटलर थे। उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 45 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। जोस बटलर के अलावा Brydon Carse ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 31 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जेमी स्मिथ ने 22 रन का योगदान दिया जबकि लियम लिविंगस्टोन 13 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
हैरी ब्रूक ने भी 13 रन बनाए जबकि जोफ्रा आर्चर ने 12* रन का योगदान दिया। आदिल रशीद ने 10 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट झटके जबकि अक्षर पटेल ने भी दो विकेट हासिल किए। हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
टीम इंडिया को अगर इस मैच को अपने नाम करना है तो उन्हें 20 ओवर में 166 रन बनाने होंगे। टीम को शुरुआत अच्छी मिल गई है और वो इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेंगे।
6 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स
IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरू नहीं अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच, नए प्लेऑफ शेड्यूल की हुई घोषणा
IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

