
Beth Mooney (Pic Source-X)
एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने इंग्लैंड को 72 रन से हराया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। खराब फॉर्म से जूझ रही इंग्लैंड महिला टीम इस मैच में भी अपना कमाल नहीं दिखा पाई।
तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए। टीम की ओर से अनुभवी सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 94* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान धाकड़ बल्लेबाज ने इंग्लैंड की किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।
बेथ मूनी के अलावा जॉर्जिया वॉल ने 23 रन बनाए जबकि अनुभवी ऑलराउंडर एलिसा पेरी 12 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गई। Phoebe Litchfield ने 12 रन का योगदान दिया। ग्रेस हैरिस ने सिर्फ 11 रन बनाए। इंग्लैंड महिला टीम की ओर से सभी गेंदबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई।
तीन मैच की टी20 सीरीज को ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 3-0 से किया अपना नाम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम 18 ओवर के भीतर 90 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड के साथ सबसे निराशाजनक बात यह रही कि उनके लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे। टीम की ओर से कप्तान हीथर नाइट ने 38 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 40 रन की बहुमूल्य पारी खेली। हालांकि वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही। हीथर नाइट के अलावा डेनियल वॉट-हॉज ने 17 रन बनाए। इन दो खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की ओर से जॉर्जिया वेयरहेम ने चार ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट झटके। डीआर्सी ब्राउन ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीत दर्ज की।
सिलेक्टर न्यूजीलैंड दौरे के लिए कोई रिस्क नहीं लेना चाहते, जसप्रीत बुमराह खेल सकते हैं एक रणजी मैच: रिपोर्ट्स
4 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘मेरी बहन लेजेंड है’ – स्मृति मंधाना के रिकॉर्डतोड़ शतक पर जेमिमा रोड्रिग्ज ने इस तरह मनाया जश्न
“मैंने तुम्हें आगे बढ़ते देखा है” – मिताली राज ने अपना ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ने पर स्मृति मंधाना को दी बधाई

