
Rohit Sharma, Aakash Chopra, Arshdeep Singh, Shubman Gill, Shikhar Dhawan (Photo Source: X)
1. RANJI TROPHY 2025: जम्मू कश्मीर ने किया बड़ा उलटफेर, रोहित-अय्यर-रहाणे की टीम को पांच विकेट से हराया
जम्मू कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे दौरे के पहले मैच में इतिहास रचा। मुंबई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने रोमांचक जीत हासिल की। इस मुकाबले में मुंबई की टीम स्टार खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी थी, जिसमें रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और अजिंक्य रहाणे जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल थे, लेकिन जम्मू कश्मीर ने 5 विकेट से बाजी मारी।
2. आईसीसी महिला टी20 टीम ऑफ द ईयर 2024 टीम हुई रिलीज; टीम इंडिया से 3 महिला खिलाड़ी शामिल
आईसीसी क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2024 की महिला T20I टीम की घोषणा की है, जिसमें तीन भारतीय महिला खिलाड़ी शामिल हैं- स्मृति मंधाना, ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा।
आईसीसी महिला टी20 टीम ऑफ द ईयर 2024: लौरा वोल्वार्ट (दक्षिण अफ्रीका), स्मृति मंधाना (भारत), चमारी अटापट्टू (श्रीलंका), हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज), नैट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड), अमेलिया केर (न्यूजीलैंड), ऋचा घोष (भारत), मरिजाने कैप (दक्षिण अफ्रीका), ऑरला प्रेंडरगास्ट (आयरलैंड), दीप्ति शर्मा (भारत), सादिया इकबाल (पाकिस्तान)
3. ‘वह सच में इस समय बेस्ट है’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले अर्शदीप की तारीफ करते हुए आकाश चोपड़ा
अर्शदीप सिंह को लेकर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- अर्शदीप 97 विकेट पर पहुंच चुके हैं। वह 100 टी20 विकेट्स के काफी करीब हैं। हालांकि, अर्शदीप को क्या खास बनाता है? यह एक बड़ा सवाल है, क्योंकि उन्होंने बहुत तेजी से प्रगति की है। यदि आप भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट देखें, तो वह सबसे महंगे साबित हुए हैं। वह कुछ रन गंवाते हैं, लेकिन गेंद को स्विंग कराकर विकेट हासिल कर लेते हैं।
4. WCL 2025: India Champions से जुड़े शिखर धवन, 18 जुलाई से शुरू होगा लीग का दूसरा सीजन
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) का दूसरा सीजन 18 जुलाई 2025 से शुरू होगा। पहले सीजन को फैंस ने बहुत प्यार दिया था। युवराज सिंह, इरफान पठान और युसूफ पठान जैसे खिलाड़ी इस लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। इस बीच, एक और भारतीय दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन का नाम भी इस लीग से जुड़ गया है। बता दें, धवन ने पिछले साल क्रिकेट से सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था।
5. ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक’ BBL फाइनल से पहले डेविड वाॅर्नर को लेकर सैम बिलिंग्स ने दिया बड़ा बयान
होबार्ट हरिकेंस बनाम सिडनी थंडर के बीच 27 जनवरी को होने वाले बीबीएल फाइनल मैच से पहले, सैम बिलिंग्स ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- वह सीटों पर बाम लगाता है, और मुझे विश्वास है कि वह अभी भी टूर्नामेंट में एक देश का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। यह बात एक इंग्लिश खिलाड़ी की ओर से आ रही है, लेकिन आप देख सकते हैं कि वह इस प्रारूप में पिछले 15 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक क्यों रहा है। वह अविश्वसनीय और शानदार प्रतिभा है।
6. Shubman Gill: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में लौटे गिल, कर्नाटक के खिलाफ लगाया शानदार शतक
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है, इससे पहले टीम के बड़े खिलाड़ियों की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। हालांकि वो चिंता कुछ हद तक कम होती हुई नजर आ रही है। दरअसल शुभमन गिल ने रणजी ट्रॉफी में शतक लगाकर टेंशन थोड़ी कम की है। गिल का यह शतक कर्नाटक के खिलाफ मैच की दूसरी पारी में आया।
7. ILT20 वो प्लेटफॉर्म है जहां युवा खिलाड़ियों को मौका मिलता है: वकार यूनुस
Crictracker के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान वकार यूनुस ने कहा कि, ‘टी20 क्रिकेट इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है कि आपको नहीं पता है कि कल क्या हुआ। ILT20 बहुत अच्छा टूर्नामेंट है। दिन प्रतिदिन यह तेजी से आगे बढ़ रहा है और आप नए चेहरे को भी इसमें देख सकते हैं। कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनका चेहरा आपने नहीं देखा होगा। यह है वह प्लेटफॉर्म है जहां युवा खिलाड़ियों को मौके मिलते हैं।’
8. Ranji Trophy 2024-25: डक के बाद रजत पाटीदार ने दिखाया घातक फॉर्म, लेकिन शतक से चूके…
रणजी ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा राउंड शानदार अंदाज में खेला जा रहा है। ग्रुप-सी में मध्य प्रदेश और केरल के बीच खेले जा रहे मुकाबले में रजत पाटीदार मात्र 8 रन से शतक से चूक गए। उन्होंने 142 गेेंदों में 92 रन की शानदार पारी खेली। दूसरी ओर, महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी बरोदा के खिलाफ मैच में शतक से चूके।
9. “यह पेट्रोल इंजन नहीं है, वह डीजल इंजन है”- मोहम्मद शमी को बूढ़ा बताते हुए पूर्व क्रिकेटर ने दिया ऐसा बयान
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने शमी की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया और इस बात पर प्रकाश डाला कि 34 वर्षीय तेज गेंदबाज अगर चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना है तो उससे पहले उन्हें कुछ मैचों में खेलना होगा।
10. मुंबई टीम की करारी हार से ठीक पहले, Rohit Sharma का क्रेजी फैन घुस गया था मैदान में
रणजी ट्रॉफी में जम्मू कश्मीर और मुंबई के बीच हुए मैच में Rohit Sharma ने फ्लॉप बल्लेबाजी की थी, लेकिन इस दौरान हिटमैन का अलग ही क्रेज देखने को मिला। जहां बीच मैच में फैन्स रोहित को मुंबई का राजा बता रहे थे, तो उनके बाउंड्री के पास आते ही फैन्स का शोर बढ़ रहा था। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रोहित का क्रेजी फैन स्पॉट हुआ है।
23 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘अच्छी टीमें अभिषेक शर्मा की पोल खोल सकती हैं’ मोहम्मद आमिर ने की भारतीय ओपनर पर तीखी टिप्पणी
SM Trends: 23 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
T20 WC 2026: ‘उसकी एप्रोच से निराश हूं’ तिलक वर्मा के खराब प्रदर्शन पर जमकर बरसा ये पूर्व दिग्गज 

