Skip to main content

ताजा खबर

25 जनवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Ravindra Jadeja (Image Credit- Instagram)

1) IND vs ENG: दूसरे टी-20 मैच के लिए क्या होगी भारत की प्लेइंग XI, चोटिल अभिषेक की जगह किसे मिलेगा मौका, जानिए यहां

IND vs ENG 2nd T20I Playing XI: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (25 जनवरी) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से पहले भारत के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स हैं कि ट्रेनिंग सेशन के दौरान सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टखने में चोट लग गई है, जिस वजह से उनका इस मैच में खेलना मुश्किल है।

संभावित प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती

2) मैं अभी उस स्तर तक नहीं पहुंचा हूं कि मेरी तुलना रविचंद्रन अश्विन से की जाए: वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती का मानना है कि उनकी तुलना रविचंद्रन अश्विन से नहीं की जा सकती है क्योंकि शानदार ऑलराउंडर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है। चक्रवर्ती ने कहा कि, ‘मेरी उनसे तुलना करना बहुत बड़ी बात है। रविचंद्रन अश्विन ने तीनों ही फॉर्मेट में भाग लिया है। मैं अभी वापसी कर रहा हूं। अभी मैं उस स्तर में नहीं पहुंचा हूं जहां मेरी उनसे तुलना की जानी चाहिए। मेरी अभी वापसी हो रही है और मुझे काफी लंबे समय तक टीम इंडिया की ओर से खेलना है। मैं और भी कड़ी मेहनत करना चाहूंगा। रविचंद्रन अश्विन की जगह लेना बहुत ही बड़ी बात है क्योंकि उन्होंने 500 से ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं। मैं उनके करीब भी नहीं हूं।’

3) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम का किया ऐलान, इन दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह

श्रीलंका को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 29 जनवरी से हो रही है। आगामी टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। बता दें कि, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने भी इस टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की थी। इस टेस्ट सीरीज में कंगारू टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ करते हुए नजर आएंगे। श्रीलंका की बात की जाए तो टीम के कप्तानी धनंजय डी सिल्वा को सौंपी गई है।

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, दिनेश चंडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंडु मेंडिस, ओशादा फर्नांडो, लाहिरू उदारा, सदीरा समरविक्रमा, सोनल दिनुशा, प्रभात जयसूर्या, जेफरी वेंडरसे, निशन पीरिस, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा।

4) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एडम ग्रिफिथ को राष्ट्रीय तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया

एडम ग्रिफिथ को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का नया राष्ट्रीय तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने शुक्रवार को कहा कि तस्मानिया के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर देश की पुरुष टीमों के साथ काम करेंगे और तेज गेंदबाजों के विकास और तैयारी पर ध्यान केंद्रित करेंगे। ग्रिफिथ विक्टोरिया के सहायक कोच के पद से इस भूमिका में आए हैं। ब्रिसबेन में CA के राष्ट्रीय क्रिकेट केंद्र में स्थित, वह तेज गेंदबाजों के विकास के लिए राष्ट्रीय रणनीति का नेतृत्व करने, राष्ट्रीय तेज गेंदबाजों की तैयारी का प्रबंधन करने, ऑस्ट्रेलियाई पुरुष और ऑस्ट्रेलिया A पुरुष टीमों का समर्थन करने और तेज गेंदबाजी कोचों को सलाह देने सहित कई जिम्मेदारियों की देखरेख करेंगे।

5) तुम्हें गोलकीपर की नहीं ट्रॉफी की जरूरत है…RCB फैंस से कुलदीप यादव की हुई तू-तू मैं-मैं

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर आरसीबी को ट्रोल करने का उनका एक वीडियो वायरल होने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फैंस को शांत रहने की सलाह दी है। एक चैट सेशन के दौरान एक यूजर ने कुलदीप से आरसीबी में आने के लिए पूछा, जिससे वह उनके लिए गोलकीपर बन सके। कुलदीप ने सवाल के जवाब में कहा कि आरसीबी को ट्रॉफी की जरूरत है गोलकीपर की नहीं। कुलदीप यादव ने कहा, ”तुम्हे गोलकीपर की नहीं, ट्रॉफी की जरूरत है मेरे भाई। गोलकीपर क्या करोगे?

6) मैच हारते ही इंग्लैंड खेमे में मची खलबली, दूसरे मैच से पहले टीम में किया बदलाव

इंग्लैंड ने गस एटकिंसन की जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्से को शामिल करके टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 12 खिलाड़ियों की टीम में एक और विकेटकीपर जेमी स्मिथ को भी शामिल किया है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को चेन्नई में खेला जाएगा। गस एटकिंसन कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।

प्लेइंग XI: बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड

7) ऋषभ पंत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया के एक्स-फैक्टर साबित होंगे: जहीर खान

ऋषभ पंत की कप्तानी को लेकर जहीर खान ने कहा कि, इंडिया U19 के समय से मैंने उनके साथ काफी समय बिताया है। मैं दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी भी कर रहा था और मैं उनका खेल देखा है। ऋषभ पंत काफी आक्रामक तरीके से खेल खेलते हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स में भी उन्हें यही भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। टी20 फॉर्मेट में आपको आक्रामक खेल खेलने की जरूरत होती है।

8) घरेलू क्रिकेट में अंपायरिंग पर उठे सवाल, अजिंक्य रहाणे को आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम से बुलाया गया

मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दौरान घरेलू क्रिकेट में अंपायरिंग का स्तर एक बार फिर सुर्खियों में है। शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप ए मैच में आजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। मुंबई के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को आउट दिए जाने के करीब पांच मिनट बाद ड्रेसिंग रूम से वापस खेलने के लिए बुलाया गया। थर्ड अंपायर ने बताया कि गेंदबाज ने नो बॉल फेंकी है।

9) खास मंदिर में दर्शन करने पहुंचे MS Dhoni, भारी भीड़ के बीच की दोस्त संग पाठ-पूजा

MS Dhoni इन दिनों रांची में हैं, जहां वो कभी कार चलाते हुए स्पॉट होते हैं तो भी टेनिस खेलते हुए नजर आते हैं। इसी कड़ी में माही का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने पक्के दोस्त के साथ एक खास जगह पहुंचे हैं। इस दौरान भी उनको देखने के लिए फैन्स की भारी भीड़ नजर आई। रांची से MS Dhoni का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां धोनी अपने खास दोस्त के साथ देवड़ी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे।

10) Ravindra Jadeja की फिरकी के आगे दिल्ली के बल्लेबाज हुए फेल, स्पिनर ने इंस्टा स्टोरी के जरिए दिखाया खेल

लंबे बाद  Saurashtra टीम से Ravindra Jadeja रणजी ट्रॉफी का मैच खेलने उतरे थे, जहां उन्होंने दिल्ली के खिलाफ हुए मैच में अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा दिए। ऐसे में एक बार फिर से सर जडेजा ने इंस्टा स्टोरी पर एक खास तस्वीर शेयर की है, जो कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गई।

আরো ताजा खबर

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...

Duleep Trophy Final: फाइनल से पहले सिराज-पडिक्कल की एंट्री से साउथ जोन को मिली मजबूती

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) Duleep Trophy final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले से पहले साउथ जोन की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम में...

“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!

Yuvraj Singh Makes Abhishek Sharma Do Sit-Ups in Hilarious Birthday Video (image via X) भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुक्रवार, 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपने शिष्य...

सिलेक्टर न्यूजीलैंड दौरे के लिए कोई रिस्क नहीं लेना चाहते, जसप्रीत बुमराह खेल सकते हैं एक रणजी मैच: रिपोर्ट्स

Ranji Trophy (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की फिटनेस को लेकर चयनकर्ता कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे...