Skip to main content

ताजा खबर

मैं अभी उस स्तर तक नहीं पहुंचा हूं कि मेरी तुलना रविचंद्रन अश्विन से की जाए: वरुण चक्रवर्ती

Varun Chakravarthy (Photo Source: X)

भारतीय टीम के बेहतरीन स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और तमाम लोगों ने उनकी गेंदबाजी की जमकर प्रशंसा की है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में वरुण चक्रवर्ती ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके थे।

उनकी इसी बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से टीम इंडिया ने पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज की थी। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच चेन्नई में 25 जनवरी को खेला जाएगा। यह चेन्नई में वरुण चक्रवर्ती का टीम इंडिया की ओर से पहले मुकाबला है। हालांकि दूसरे टी20 मैच से पहले वरुण चक्रवर्ती ने बड़ा बयान दिया है। बेहतरीन स्पिनर का मानना है कि उनकी तुलना रविचंद्रन अश्विन से नहीं की जा सकती है क्योंकि शानदार ऑलराउंडर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है।

वरुण चक्रवर्ती ने कहा कि, ‘मेरी उनसे तुलना करना बहुत बड़ी बात है। रविचंद्रन अश्विन ने तीनों ही फॉर्मेट में भाग लिया है। मैं अभी वापसी कर रहा हूं। अभी मैं उस स्तर में नहीं पहुंचा हूं जहां मेरी उनसे तुलना की जानी चाहिए। मेरी अभी वापसी हो रही है और मुझे काफी लंबे समय तक टीम इंडिया की ओर से खेलना है। मैं और भी कड़ी मेहनत करना चाहूंगा। रविचंद्रन अश्विन की जगह लेना बहुत ही बड़ी बात है क्योंकि उन्होंने 500 से ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं। मैं उनके करीब भी नहीं हूं।’

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच चेन्नई में 25 जनवरी को खेला जाएगा

विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में तमिलनाडु की ओर से खेलते हुए वरुण चक्रवर्ती ने 6 मैच में 18 विकेट झटके थे। उनकी इसी गेंदबाजी की वजह से वरुण चक्रवर्ती की टीम इंडिया में वापसी हुई है। इंडियन प्रीमियर लीग में भी इस खिलाड़ी ने अपनी छाप छोड़ी है और कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से कई महत्वपूर्ण विकेट झटके हैं।

अब दूसरे मैच में भी वरुण चक्रवर्ती जबरदस्त गेंदबाजी करने को देखेंगे। फिलहाल 5 मैच की टी20 सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। दोनों ही टीमों के लिए दूसरा टी20 भी काफी महत्वपूर्ण होगा।

আরো ताजा खबर

6 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज हैदराबाद का सामना पंजाब से आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन...

IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स

SRH vs PBKS (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होने जा रहा है।...

IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरू नहीं अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच, नए प्लेऑफ शेड्यूल की हुई घोषणा

Narendra Modi Stadium (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 6 मई बुधवार को आईपीएल के जारी सीजन के प्लेऑफ शेड्यूल की घोषणा, आधिकारिक तौर पर...

IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

जारी आईपीएल सीजन का एक और रोमांचक मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होने जा रहा है। आईपीएल 2026 का यह 50वां मैच 7 मई को...