Skip to main content

ताजा खबर

खास मंदिर में दर्शन करने पहुंचे MS Dhoni, भारी भीड़ के बीच की दोस्त संग पाठ-पूजा

MS Dhoni (Image Credit- Instagram)

MS Dhoni इन दिनों रांची में हैं, जहां वो कभी कार चलाते हुए स्पॉट होते हैं तो भी टेनिस खेलते हुए नजर आते हैं। इसी कड़ी में माही का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने पक्के दोस्त के साथ एक खास जगह पहुंचे हैं। इस दौरान भी उनको देखने के लिए फैन्स की भारी भीड़ नजर आई।

डोले-शोले कायम है MS Dhoni के अभी भी

सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां इस वीडियो में माही नेट सेशन के बीच अपना मोबाइल यूज करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो में धोनी के डोले-शोले देखने लायक है, ऐसे में बढ़ती उम्र के साथ माही की फिटनेस भी शानदार होती जा रही है और फैन्स अब इस वीडियो को तेजी से शेयर करने में लगे हुए हैं।

MS Dhoni जब पहुंचे एक खास मंदिर में

*रांची से MS Dhoni का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है सोशल मीडिया पर।
*जहां अपने खास दोस्त के साथ देवड़ी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे माही।
*इस दौरान धोनी को देखने के लिए फैन्स की भारी भीड़ जमा हो गई थी मंदिर में।
*जिसके बाद काफी मुश्किल से माही ने वहां पाठ-पूजा की थी।

आप भी देखो MS Dhoni का ये वाला वीडियो

Will a certain stinky RW account in X post this ? 🤔 pic.twitter.com/KdpPqAqaQo

— MaahiVe (@MaahiVe7781) January 24, 2025

धोनी का ये वीडियो भी काफी ज्यादा वायरल हो रहा है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Malakar (@rishabhdhoni_7)

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास कब लिया था धोनी ने?

धोनी ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2019 में खेला था, वो मैच वनडे वर्ल्ड कप 2019 का सेमीफाइनल मैच था। उसके बाद काफी समय तक माही ने टीम इंडिया से कोई भी मैच नहीं खेला था, इस बीच साल 2020 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। उनके इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया था, वैसे धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से तो साल 2014 में ही संन्यास ले लिया था और उस दौरान टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे। आपको बता दे कि टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप के अलावा वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी, उसके बाद विराट की कप्तानी भारतीय टीम एक भी ICC का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई थी।

আরো ताजा खबर

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...

पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया...

IPL 2027: 3 खिलाड़ी जो MI के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ आईपीएल सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में...