Skip to main content

ताजा खबर

AUS-W vs ENG-W: मैच अधिकारियों से इंग्लिश कप्तान ने नहीं मिलाया हाथ, दूसरे टी20 के खत्म होने के बाद रखा अपना पक्ष

Heather Knight (Image Credit- Twitter)

इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 के बाद मैच अधिकारियों से हाथ नहीं मिलाया था। इंग्लिश कप्तान की इस हरकत के बाद तमाम लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की थी। बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच महिला एशेज 2025 के दूसरे टी20 को DLS नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया।

इंग्लैंड को आखिरी 5 गेंदों में 18 रन की जरूरत थी। DLS नियम के तहत इंग्लैंड इस मैच में छह रन से पीछे थी। मैच अधिकारियों ने दोनों टीमों के कप्तानों से बातचीत की। हीथर नाइट ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान Tahila McGrath से तो हाथ मिलाया लेकिन उन्होंने मैच अधिकारियों से ऐसा नहीं किया।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक हीथर नाइट ने मैच खत्म होने के बाद कहा कि, ‘यह अंपायर द्वारा सही फैसला था। मैं उस जोन में थी और अपनी टीम को मैच जिताना चाहती थी। काफी बुरा लगता है कि इतनी पास आकर हम मैच हार गए। अंपायर की इसमें कोई भी गलती नहीं थी। वहां काफी गीला था जब हम दौड़ रहे थे तब भी हमें काफी परेशानी हो रही थी। इसलिए यह सही फैसला था, शत प्रतिशत।’

यह क्रिकेट का शानदार खेल था: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हीथर नाइट

हीथर नाइट ने आगे कहा कि, ‘यह क्रिकेट का शानदार खेल था। मुझे ऐसा लगा कि हम मैच को जीत सकते थे और इसलिए मुझे बहुत ही बुरा लगा। मैंने कुछ शानदार बाउंड्री भी जड़ी। यह सच में शानदार क्राउड था लेकिन इस मैच का अंत ऐसे नहीं होना चाहिए था। काफी बुरा लगा कि हम यह मैच हार गए।’

बता दें कि, इस मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने अपना काम अच्छी तरह से निभाया। जवाब में इंग्लैंड महिला टीम 19.1 ओवर में चार विकेट खोकर 168 रन ही बना पाई और DLS नियम के तहत 6 रन से मैच हार गई।

আরো ताजा खबर

एस श्रीसंत को बड़ी राहत, केरल क्रिकेट संघ ने हटाया तीन साल का बैन

Sreesanth (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को बड़ी राहत मिली है। केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने उन पर लगाया गया तीन साल का बैन...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने की रेस में कूदीं 7 फ्रेंचाइजी, KKR और RR सबसे आगे!

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter/X) इंडियन प्रीमियर लीग की अटकलों का दौर जल्दी शुरू हो गया है और यह मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के इर्द-गिर्द घूम रहा है।...

IPL में अंपायरों को मिलती है मोटी रकम, पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने किया कमाई का बड़ा खुलासा!

How Much Do Umpires Get Paid For IPL Games? (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग अपनी जबरदस्त आर्थिक ताकत के लिए दुनिया भर में मशहूर है, क्योंकि यह बड़े-बड़े क्रिकेटरों...

SM Trends: 1 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच आज 1 जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है। पहला मैच चेस्टर ले स्ट्रीट...