Skip to main content

ताजा खबर

ICC ने चुनी 2024 की बेस्ट वनडे टीम, नहीं भी मिली एक भी भारतीय खिलाड़ी को जगह

Team India (Photo Source: Getty Images)

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) अवॉर्ड्स 2024 के ऐलान से पहले बोर्ड ने साल 2024 की बेस्ट वनडे टीम का ऐलान किया। 2024 में वनडे क्रिकेट में प्लेयर्स के प्रदर्शन के आधार पर साल की बेस्ट टीम चुनी जाती है। इस बार जो टीम चुनी गई है उसमें श्रीलंका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के क्रिकेटरों का बोलबाला है, जबकि ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीमों से एक भी क्रिकेटर इसमें जगह नहीं बना पाया है।

साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था, इस वजह से ज्यादा वनडे इंटरनेशनल मैच खेले ही नहीं गए। भारत की बात करें तो रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2024 में महज एक ही वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली थी। टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेला था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

ICC की 2024 की वनडे टीम में श्रीलंका के चार खिलाड़ी, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के तीन-तीन खिलाड़ी और एक खिलाड़ी वेस्टइंडीज से इन 11 की लिस्ट में चुना गया। टीम की कमान चरित असलंका को दी गई है। आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर में इससे पहले भारत का दबदबा देखने को मिलता रहा है, लेकिन इस बार टीम इंडिया ने पूरे साल तीन ही मैच खेले।

आईसीसी इसी तरह से टेस्ट टीम ऑफ ईयर और टी20 टीम ऑफ द ईयर भी चुनेगा, जिसमें भारतीय क्रिकेटरों को जगह मिलने की पूरी उम्मीद होगी। आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर के साथ ही आईसीसी अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट भी शुरू हो गई है। 24-25 जनवरी को आईसीसी टीम ऑफ द ईयर, आईसीसी वनडे, टेस्ट, टी20 टीम ऑफ द ईयर का ऐलान होना है। इंडिविजुअल कैटेगरी के अवॉर्ड्स का ऐलान 25 जनवरी को शुरू हो जाएगा।

ICC वनडे टीम ऑफ द ईयर

सैम अयूब (पाकिस्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान), पथुम निसांका (श्रीलंका), कुसल मेंडिस (श्रीलंका), चरित असलंका (श्रीलंका) शेरफने रदरफोर्ड (वेस्टइंडीज), अजमतुल्लाह ओमरजई (अफगानिस्तान), वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका), शाहीन शाह अफरीदी (पाकिस्तान), हारिस राउफ (पाकिस्तान), एएम गजनफर (अफगानिस्तान)

আরো ताजा खबर

7 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (7 अप्रैल) के मैच में SRH ने PBKS को 33 रनों से हराया आईपीएल 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स...

पंजाब किंग्स 2026 में अपना पहला IPL खिताब जीतेगी, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने की भविष्यवाणी

Irfan Pathan predicts Punjab Kings to lift maiden IPL trophy in 2026 (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 का पहली बार मजबूत...

6 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज हैदराबाद का सामना पंजाब से आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन...

IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स

SRH vs PBKS (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होने जा रहा है।...