
Umar Nazir Mir (Photo Source: X)
मुंबई और जम्मू कश्मीर के बीच मुंबई के शरद-पवार क्रिकेट अकादेमी में रणजी ट्रॉफी मैच खेला जा रहा है। लगभग 10 साल रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे रोहित शर्मा के लिए ये मुकाबला भी भूलने योग्य रहा। वह जम्मू कश्मीर के खिलाफ मैच में 3 (19) रन बनाकर आउट हो गए। रोहित को सस्ते में आउट करने का काम जम्मू-कश्मीर के 6 फीट 4 इंचे लंबे कद के गेंदबाज उमर मीर नजर ने किया।
उमर नजर मीर की घातक गेंदबाजी के कारण मुंबई की टीम ने 41 रन पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे। रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, हार्दिक तमोर और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाजों ने उमर के सामने घुटने टेक दिए। इस मैच को देखने के बाद अब सभी के मन में एक ही सवाल आ रहा है कि, कौन है ये उमर नजीर मीर, जिनके सामने मुंबई के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए।
Who Is Umar Nazir Mir? कौन है ये उमर नजीर मीर
उमर नजीर मीर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के मलिकपोरा जिले से आते हैं। अपने शानदार गेंदबाजी एक्शन से उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाजों को कड़ी टक्कर दी है। उमर नजीर मीर वन मैच वंडर नहीं हैं। वह घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे। 57 प्रथम श्रेणी मैच खेलने के बाद, उन्होंने 29.12 की औसत से 138 विकेट लिए हैं। सर्विसेज के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में 53 रन देकर 6 विकेट उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन है। उन्होंने अत्यधिक दबाव में लिस्ट ए और टी20 क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है।
इस वक्त उमर शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने तीन रणजी मैच खेलने के बाद 9.81 की शानदार औसत से 11 विकेट लिए हैं। मुंबई के खिलाफ़ मुकाबले के दौरान, उन्होंने उनकी बल्लेबाजी लाइनअप को तहस-नहस कर दिया। मुंबई के खिलाफ खेलना कभी भी आसान नहीं होता, लेकिन उमर के पास कुछ और ही योजना थी। उन्होंने सबसे पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा को आउट किया, जिन्होंने सिर्फ़ तीन रन बनाए थे। रोहित क्रीज पर संघर्ष करते हुए नजर आए और उन्हें उमर का सामना करने में मुश्किल हुई।
इसके बाद मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी करने आए और वह भी उमर के सामने टिक नहीं पाए। उमर को अभी तक आईपीएल अनुबंध नहीं मिला है। भले ही उन्होंने कई आईपीएल नीलामी में अपना नाम दर्ज कराया हो, लेकिन उन्हें किसी टीम ने नहीं चुना है। खासकर, जब आईपीएल ऐसे गेंदबाजों की तलाश कर रहा है जो दबाव की परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन कर सकें।
WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट
बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क
पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन
IPL 2027: 3 खिलाड़ी जो MI के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं

