Skip to main content

ताजा खबर

Ravindra Jadeja में अभी बहुत क्रिकेट है बाकी, इंस्टा स्टोरी पर दिखाई थोड़ी सी झांकी

Ravindra Jadeja (Image Credit- Instagram)

सालों बाद रणजी ट्रॉफी खेलने उतरे टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी फेल रहे, लेकिन Ravindra Jadeja ने अपनी गेंदबाजी से कमाल का प्रदर्शन किया। वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद सर जडेजा ने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर भी शेयर की, जो सोशल मीडिया की दुनिया में तेजी से वायरल हो गई।

बल्लेबाज में फेल रहे Ravindra Jadeja

इस समय Ravindra Jadeja अपनी घरेलू टीम यानी की Saurashtra से रणजी मैच खेल रहे हैं, जो दिल्ली के खिलाफ हो रहा है। जहां भले ही जडेजा ने गेंदबाजी में 5 विकेट ले लिए थे, लेकिन वो बल्लेबाजी में फेल रहे। इस दौरान ऑलराउंडर खिलाड़ी ने 36 गेंदों का सामना किया और 38 रन बनाकर आउट हो गए।

Ravindra Jadeja की इंस्टा स्टोरी हुई सुपर वायरल

*दिल्ली के खिलाफ 5 विकेट लेने के बाद Ravindra Jadeja ने शेयर की इंस्टा स्टोरी।
*इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में दिखी Saurashtra की जर्सी और वो गेंद जिससे लिए थे 5 विकेट।
*लिखा था First Class Cricket की 35वीं गेंद यानी जडेजा ने 35वीं बार खोला है पंजा।
*अब सोशल मीडिया पर ये तस्वीर काफी ज्यादा तेजी से वायरल हो रही है।

आप भी देखो Ravindra Jadeja की ये इंस्टा स्टोरी

(Image Credit- Instagram)

ऑलराउंडर खिलाड़ी को ये प्रदर्शन हमेशा याद रहेगा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

रोहित और पंत को किया गया हद से ज्यादा Troll

जी हां, रोहित और पंत भी लंबे समय बाद रणजी ट्रॉफी का मैच खेल रहे हैं, लेकिन इस दौरान रोहित दोनों ही पारियों में फेल रहे  और पंत सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद दोनों के फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा, ऐसे में पंत और रोहित शर्मा को सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा Troll किया जा रहा है और दोनों पर मीम्स बन रहे हैं। वहीं विराट कोहली के अलावा केएल राहुल और सिराज अगला रणजी मैच खेलते हुए नजर आएंगे अपनी-अपनी टीमों से। उसके बाद ये सभी खिलाड़ी टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे, जहां ये सभी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे और इंग्लैंड के खिलाफ कुल 3 वनडे मैचों की सीरीज होगी। अभी दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज जारी है और पहला मैच टीम इंडिया जीत गई है।

আরো ताजा खबर

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...

Duleep Trophy Final: फाइनल से पहले सिराज-पडिक्कल की एंट्री से साउथ जोन को मिली मजबूती

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) Duleep Trophy final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले से पहले साउथ जोन की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम में...

“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!

Yuvraj Singh Makes Abhishek Sharma Do Sit-Ups in Hilarious Birthday Video (image via X) भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुक्रवार, 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपने शिष्य...

सिलेक्टर न्यूजीलैंड दौरे के लिए कोई रिस्क नहीं लेना चाहते, जसप्रीत बुमराह खेल सकते हैं एक रणजी मैच: रिपोर्ट्स

Ranji Trophy (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की फिटनेस को लेकर चयनकर्ता कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे...