Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy के लिए आईसीसी ने जारी किया प्रोमो, देखें वायरल वीडियो 

Champions Trophy के लिए आईसीसी ने जारी किया प्रोमो देखें वायरल वीडियो

Champions Trophy 2025 (Image Credit- Twitter X)

Champions Trophy 2025: हाल में ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आगामी चैंपियंस ट्राॅफी टूर्नामेंट के लिए एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। वीडियो के जारी होने के बाद यह काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी टाइटल चुराने की कोशिश कर रहे हैं, तो वहीं भारत की ओर से स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट भी कप चुराने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए आईसीसी ने कैप्शन में लिखा- ’15 Matches, 8 Teams, 1 Champion. It’s ALL ON THE LINE! Action begins on 19 February’

देखें आईसीसी द्वारा शेयर की गई ये वीडियो

दूसरी ओर, आपको टूर्नामेंट के बारे में जानकारी दें इसकी शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। टूर्नामेंट इस बार पाकिस्तान और यूएई की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा है। पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

तो वहीं, भारत अपने विजयी अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में होने वाले मैच से करेगा। हाइब्रिड माॅडल के तहत भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलती हुई नजर आएगी।

ICC Champions Trophy 2025 Full Schedule

19 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची

20 फरवरी – भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई

21 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची

22 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर

23 फरवरी – पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई

24 फरवरी – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी

25 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी

26 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर

27 फरवरी – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी

28 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर

1 मार्च – साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची

2 मार्च – न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

4 मार्च – सेमीफाइनल 1, दुबई

5 मार्च – सेमीफाइनल 2, लाहौर

9 मार्च – फाइनल, लाहौर (नोट: अगर भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई करती है, तो यह मैच दुबई में होगा)

10 मार्च – फाइनल के लिए रिजर्व दिन

আরো ताजा खबर

SM Trends: 7 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के बीच दिल्ली कैपिटल्स ने अपने एक्स अकाउंट पर टीम के विदेशी खिलाड़ी के एक बच्चे की वीडियो को शेयर किया है।...

बड़ी खबर! आईपीएल को टक्कर देने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस को दिया 4 मिलियन डाॅलर का ऑफर 

Pat Cummins (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अनुभवी गेंदबाज व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को 4 मिलियन डाॅलर (करीब 22 करोड़...

IPL 2026, Match 51: DC बनाम KKR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स शुक्रवार, 8 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में वापसी कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करने के लिए तैयार है। यह चल रहे इंडियन...

शिखर धवन ने गुरुग्राम में सोफी शाइन के साथ अपनी शादी रजिस्टर करवाई, पूरी जानकारी पढ़ें यहां

Shikhar Dhawan and Sophie Shine (image via X) भारतीय क्रिकेट के पूर्व स्टार शिखर धवन ने अपनी जिंदगी के नए पड़ाव में एक और अहम कदम उठाया है। इस चहेते...