Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले एकमात्र भारतीय 

IND vs ENG इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास बने ऐसा करने वाले एकमात्र भारतीय

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)

England tour of India, 2025: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। इस दौरे पर इंग्लैंड पांच मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी।

टी20 सीरीज की शुरुआत आज 22 जनवरी, बुधवार को कोलकात के ईडन गार्डन मैदान पर खेले जा रहे पहले टी20 मैच से हो चुकी है। तो वहीं इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने इतिहास रच दिया है।

बता दें कि अब वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप सिंह ने मुकाबले में बेन डकेट (4) को आउट करने के बाद यह कीर्तिमान हासिल किया। इस मैच से पहले अर्शदीप के 95 टी20 इंटरनेशनल विकेट थे, तो वहीं मुकाबले में फेंके गए पहले दो ओवर में दो विकेट लेने के बाद, अर्शदीप सिंह अब भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

अर्शदीप ने इंग्लैंड का टाॅप ऑर्डर बिखेरा

बता दें कि मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली इंग्लैंड को बैकफुट में धकेलने में अर्शदीप ने अहम भूमिका निभाई है। अभी तक अर्शदीप ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर खतरनाक फिल साल्ट (0) को आउट किया, तो वहीं इसके बाद तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर बेन डेकट (4) को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इंग्लैंड ने 5 ओवर का खेल होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए हैं।

IND vs ENG: पहले टी-20 मैच के लिए भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

भारत की  प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि विश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड की प्लेइंग XI: बेन डकेट, फिल साल्ट(विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 7 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के बीच दिल्ली कैपिटल्स ने अपने एक्स अकाउंट पर टीम के विदेशी खिलाड़ी के एक बच्चे की वीडियो को शेयर किया है।...

बड़ी खबर! आईपीएल को टक्कर देने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस को दिया 4 मिलियन डाॅलर का ऑफर 

Pat Cummins (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अनुभवी गेंदबाज व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को 4 मिलियन डाॅलर (करीब 22 करोड़...

IPL 2026, Match 51: DC बनाम KKR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स शुक्रवार, 8 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में वापसी कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करने के लिए तैयार है। यह चल रहे इंडियन...

शिखर धवन ने गुरुग्राम में सोफी शाइन के साथ अपनी शादी रजिस्टर करवाई, पूरी जानकारी पढ़ें यहां

Shikhar Dhawan and Sophie Shine (image via X) भारतीय क्रिकेट के पूर्व स्टार शिखर धवन ने अपनी जिंदगी के नए पड़ाव में एक और अहम कदम उठाया है। इस चहेते...