Skip to main content

ताजा खबर

‘महिलाओं के लिए कुछ करना शुरू करें’ अफगानिस्तान की निर्वासित महिला क्रिकेटर ने पुरुष टीम से लगाई मदद की गुहार

‘महिलाओं के लिए कुछ करना शुरू करें’ अफगानिस्तान की निर्वासित महिला क्रिकेटर ने पुरुष टीम से लगाई मदद की गुहार

Firooza Amiri (Image Credit- Twitter X)

साल 2021 में तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद देश की महिला क्रिकेटर फिरोजा अमीरी (Firooza Amiri) और बेनाफ्शा हाशिमी (Benafsha Hashimi) ने देश छोड़ दिया था, और ऑस्ट्रेलिया सेटल हो गई थीं। यहां पर उन्होंने इस उम्मीद में क्लब क्रिकेट खेलना जारी रखा, कि एक दिन वह अफगानिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के लिए भी खेल सकें।

लेकिन तालिबान सरकार के अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) पर प्रभाव के चलते ऐसा संभव नहीं है। तालिबान सरकार के देश में कुछ ऐसे कानून लागू हैं, जो महिलाओं को खेलने, पढ़ने और काम करने से रोकते हैं।

दूसरी ओर, इस सब के बीच अफगानिस्तान की महिला क्रिकेटर फिरोजा अमीरी का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें वह ना सिर्फ एसीबी से बल्कि अफगानिस्तान पुरुष टीम के खिलाड़ियों से भी मदद की गुहार लगाती हुई नजर आ रही हैं। फिरोजा ने पुरुष टीम के खिलाड़ियों से कहा है कि वह देश की आवाज हैं और महिलाओं के क्रिकेट खेलने के लिए कुछ करना शुरू करें।

फिरोजा अमीरी ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही फिरोजा अमीरी ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- वे (ACB) इस समय दुनिया में अच्छी स्थिति में हैं और अगर वे हमारा समर्थन करना शुरू करते हैं, तो उनका हमारी टीम पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। वे हमारे और सभी महिलाओं के लिए बहुत-बहुत मददगार हो सकते हैं। अगर महिलाएं खेल खेलना शुरू कर सकती हैं, तो महिलाएं पढ़ाई भी शुरू कर सकती हैं। यह एक तरीका हो सकता है।

फिरोजा ने आगे कहा- अगर वे हमारा समर्थन करना शुरू कर दें, तो यह सभी महिलाओं के लिए एक रास्ता होगा। अगर वे यहां से मेरी आवाज सुन सकते हैं, तो अफगानिस्तान की नेशनल टीम के खिलाड़ी, इस समय लड़कियों की आवाज बने। महिलाओं के लिए कुछ करें, आप अफगानिस्तान की आवाज हैं, आप सबसे फेमस लोग हैं। आप लाखों-करोड़ों लड़कियों की आवाज बन सकते हैं।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले नेट्स में गरजे वैभव सूर्यवंशी; भारतीय स्टार गेंदबाजों की जमकर की धुनाई, देखें वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi Smashes Senior India Bowlers in Nets Ahead of England T20Is (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20आई से पहले डरहम में भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान...

ENG vs IND 1st T20I, Weather Report: बारिश की भेंट चढ़ेगा पहला मैच? मौसम रिपोर्ट पर डालें एक नजर

ENG vs IND, 1st T20I: Weather Report (image via getty) आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से मिली ऐतिहासिक हार के बाद, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ...

बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावुक संदेश...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए पूर्व सेलेक्टर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, सूर्यवंशी को नहीं दी जगह

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग XI का...