Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG T20I: जानें कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर बने स्टैट्स और रिकाॅर्ड्स 

IND vs ENG T20I: जानें कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर बने स्टैट्स और रिकाॅर्ड्स 

India vs England, 1st T20I (Image Credit- Twitter X)

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज 22 जनवरी, बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा। दोनों ही टीमें टी20 क्रिकेट की धाकड़ की टीम हैं, और टी20 सीरीज के पहले मैच को जीतकर, शानदार शुरुआत करना चाहेंगी। दोनों टीमों के बीच कुल 24 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 13 और इंग्लैंड ने 11 मैचों में जीत हासिल की है।

दूसरी ओर, इस आर्टिकल में हम आपको कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास के कुछ खास रिकाॅर्ड्स और स्टैट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए आपको इन रिकाॅर्ड्स के बारे में बताते हैं:

जानिए ईडन गार्डन मैदान पर बने कुछ खास रिकाॅर्ड व स्टैट

बता दें कि इस मैदान पर कुल 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से सभी मैच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रहे हैं। तो वहीं आईपीएल के बीते में वर्षों में यहां पर बैटिंग फ्रेंडली पिच बनाई जाने लगी है, जिससे बल्लेबाजों की पावरहिटिंग में इजाफा देखने को मिला है। मैदान पर फैंस को चौकों और छक्कों की बारिश के बीच, हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़े:- India vs England, 1st T20I: पहले टी20 मैच में देखने को मिल सकते हैं ये बड़े रिकाॅर्ड्स और स्टैट्स

 कुल मैच खेले गए 11
 पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते 5
 दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते 6
 मैच टाई हुए 0
 पहली पारी का औसत स्कोर 157
 एक टीम का सर्वाधिक बेस्ट स्कोर 201
 मैदान पर सफलतापूर्वक अधिकतम रनों का पीछा 158

IND vs ENG: पहले टी-20 मैच के लिए भारत और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड की प्लेइंग XI: बेन डकेट, फिल साल्ट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक (उपकप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...