Skip to main content

ताजा खबर

“चहल का फाइल बंद हो चुका है, उन्हें अब मौका नहीं मिलेगा”- पूर्व क्रिकेटर ने BCCI और सेलेक्टर्स पर लगाए गंभीर आरोप

“चहल का फाइल बंद हो चुका है, उन्हें अब मौका नहीं मिलेगा”- पूर्व क्रिकेटर ने BCCI और सेलेक्टर्स पर लगाए गंभीर आरोप
Yuzvendra Chahal (Image Credit- Twitter X)

34 वर्षीय भारत के कलाई के स्पिनर युजवेंद्र चहल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टीम में शामिल नहीं होने वाले कई खिलाड़ियों में से एक थे। इस टूर्नामेंट के लिए भारत ने चार स्पिन-गेंदबाज चुने लेकिन उसमें चहल का नाम नहीं था। ऐसा लगता है कि, एक समय व्हाइट बॉल क्रिकेट में एक प्रमुख गेंदबाज रहे चहल अब टीम मैनेजमेंट की थिंक टैंक से बाहर हो गए हैं।

वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का भी मानना है कि चहल ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेल लिया है और अब उन्हें आने वाले मैचों में मौका नहीं मिलेगा। चोपड़ा ने कहा है कि बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने चहल का इंडिया का करियर तबाह कर दिया है। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए चोपड़ा ने इंडिया की वनडे टीम को लेकर बात की और कहा कि खराब प्रदर्शन ना करने के बावजूद युजवेंद्र चहल को बाहर कर दिया गया।

Yuzvendra Chahal को लेकर Aakash Chopra ने दिया बड़ा बयान

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “युजवेंद्र चहल पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं। उनकी फाइल बंद कर दी गई है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने (टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई) ऐसा क्यों किया? यह एक दिलचस्प मामला है। उन्होंने आखिरी बार जनवरी 2023 में खेला था। इसलिए उन्हें दो साल हो गए हैं। उनके आंकड़े भी बहुत अच्छे हैं। उन्होंने बहुत सारे विकेट लिए हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।”

72 वनडे मैचों में 121 विकेट ले चुके चहल ने अगस्त 2023 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। कलाई के स्पिनर ने इस साल विजय हजारे ट्रॉफी भी नहीं खेली। इसके पीछे का कारण यह भी हो सकता है कि उनके जीवन में उथल-पुथल मची हुई है। ऐसे में आकाश चोपड़ा ने कहा है कि आप दो साल टीम से बाहर हैं तो आप चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दावेदारों में ही शामिल नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “क्योंकि इसे (चहल की फाइल को) बंद हुए दो साल हो गए हैं, इसलिए यहां युजी के लिए भी कोई जगह नहीं है, क्योंकि जैसे ही आप अचानक से उन्हें चुनते हैं, इसे एक प्रतिगामी कदम के रूप में देखा जाएगा।”

আরো ताजा खबर

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...

Duleep Trophy Final: फाइनल से पहले सिराज-पडिक्कल की एंट्री से साउथ जोन को मिली मजबूती

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) Duleep Trophy final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले से पहले साउथ जोन की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम में...

“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!

Yuvraj Singh Makes Abhishek Sharma Do Sit-Ups in Hilarious Birthday Video (image via X) भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुक्रवार, 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपने शिष्य...