Skip to main content

ताजा खबर

India vs England, 1st T20I: पहले टी20 मैच में देखने को मिल सकते हैं ये बड़े रिकाॅर्ड्स और स्टैट्स 

India vs England, 1st T20I: पहले टी20 मैच में देखने को मिल सकते हैं ये बड़े रिकाॅर्ड्स और स्टैट्स 

India vs England, 1st T20I (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय व्हाइट बाॅल सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। चैंपियंस ट्राॅफी शुरू होने से पहले, इंग्लैंड भारत दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। टी20 सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी, शुक्रवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान पर खेले जाने पहले टी20 मैच से होगी।

साथ ही इस पहले टी20 मैच में भारत और इंग्लैंड की ओर से कुछ खिलाड़ी बडे़ रिकाॅर्ड और स्टैट्स को अपने नाम कर सकते हैं। तो वहीं इस आर्टिकल में पहले टी20 मैच के दौरान बनने वाले कुछ खास रिकाॅर्ड्स और स्टैट्स के बारे में, हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं:

यह भी पढ़े:- India vs England Match Prediction, 1st T20I

IND vs ENG पहले टी20 मैच में देखने को मिल सकते हैं ये बड़े रिकाॅर्ड्स और स्टैट्स

3 – हार्दिक पांड्या तीन विकेट लेते ही इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।

2 – अर्शदीप सिंह 2 विकेट लेते ही भारत की और से सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।

5 – अर्शदीप सिंह 5 विकेट लेते ही टी20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे हैं।

5 – सूर्यकुमार यादव को टी20 क्रिकेट में 150 छक्के पूरा करने के लिए सिर्फ 5 छक्कों की जरूरत है।

2 – अक्षर पटेल 2 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में भारत के लिए 500 रन और 50 विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन सकते हैं।

3 – ऑलराउंडर वाॅशिंगटन सुंदर को टी20 क्रिकेट में 50 विकेट पूरा करने के लिए सिर्फ 3 विकेट की जरूरत है।

2- जोस बटलर 2 रन बनाते ही भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट 500 रन पूरा कर लेंगे।

4 – जोस बटलर 4 छक्के लगाते ही टी20 क्रिकेट में 150 छक्के पूरा कर लेंगे।

33 – साथ ही बटलर 33 रन बनाते ही टी20 फाॅर्मेट में 12 हजार रन पूरा कर लेंगे।

24 – रिंकू सिंह 24 बनाते ही टी20 फाॅर्मेट में 3 हजार रन पूरा कर लेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: टीम की भलाई के लिए मैच देखने नहीं आ रहे धोनी – चेन्नई के बैटिंग कोच

Michael Hussey (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। IPL 2026 में अभी तक उन्होंने...

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद काइल जेमिसन का जोरदार रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो!

Kyle Jamieson (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर 43 में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जहां राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने थे।...

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...