Skip to main content

ताजा खबर

12 साल बाद रणजी खेलेंगे विराट कोहली, DDCA ने किया कंफर्म

12 साल बाद रणजी खेलेंगे विराट कोहली, DDCA ने किया कंफर्म
Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

विराट कोहली 30 जनवरी से अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे बनाम दिल्ली का आखिरी रणजी ट्रॉफी ग्रुप स्टेज मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कोहली और दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली के बीच इसको लेकर बातचीत हुई है और उन्होंने घरेलू मैच के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है।

कोहली गर्दन में खिंचाव के कारण सौराष्ट्र के खिलाफ 23 जनवरी से शुरू होने वाले दिल्ली के आगामी मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन उन्होंने DDCA को सूचित कर दिया है कि वह टीम के रणजी ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद वे तीन मैचों की वनडे सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे और फिर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दुबई जाएंगे।

Virat Kohli को लेकर दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने दिया बड़ा बयान

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक दिल्ली के हेड कोच सरनदीप सिंह ने कहा, ‘‘विराट कोहली ने DDCA अध्यक्ष (रोहन जेटली) और टीम मैनेजमेंट को बता दिया है कि वह रेलवे के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध हैं।’’ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज हारने के बाद अपने अनुबंधित क्रिकेटरों के लिए फिटनेस से जुड़ी कोई समस्या नहीं होने पर घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर दिया है।

भारत के बहुत सारे खिलाड़ी 23 जनवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के दूसरे फेज में खेलते हुए नजर आएंगे 30 जनवरी से होने वाले आखिरी मैच में और अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल मुंबई के लिए जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेलेंगे। वहीं शुभमन गिल भी पंजाब के लिए खेलते हुए दिखेंगे।

रवींद्र जडेजा सौराष्ट्र के लिए खेलेंगे और मोहम्मद सिराज के हैदराबाद के लिए आखिरी ग्रुप गेम खेलने की संभावना है। केएल राहुल के 30 जनवरी को होने वाले मैच के लिए कर्नाटक के लिए खेलने की प्रबल संभावना है।

আরো ताजा खबर

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...