Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: चैंपियंस ट्रॉफी टीम में नहीं चुना गया ये गेंदबाज, फिर विदर्भ के लिए 752 की औसत से रन बनाने वाले खिलाड़ी की बिखेरी गिल्लियां

VIDEO चैंपियंस ट्रॉफी टीम में नहीं चुना गया ये गेंदबाज फिर विदर्भ के लिए 752 की औसत से रन बनाने वाले खिलाड़ी की बिखेरी गिल्लियां

(Image Credit- Twitter X)

घरेलू लिस्ट ए टूर्नामेंट विजय हजारे ट्राॅफी में भारतीय बल्लेबाज करुण नायर बहुत ही शानदार फाॅर्म में प्रदर्शन करते हुए नजर आए। जारी सीजन में उन्होंने विदर्भ के लिए 700+ से अधिक की औसत से रन बनाए। 33 वर्षीय खिलाड़ी के इस तरह के प्रदर्शन को देखकर लग रहा था कि उन्हें आगामी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए भारतीय टीम में जगह मिल सकती है।

हालांकि, उन्हें भारतीय टीम में जगह भी नहीं मिली और जारी VHT के फाइनल में भी नायर का बल्ला नहीं चला। बता दें कि जारी सीजन का फाइनल मैच आज 18 जनवरी, शनिवार को कर्नाटक और विदर्भ के बीच कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा खेला जा रहा है।

तो वहीं जब इस मैच में कर्नाटक टीम से मिले 349 रनों के लक्ष्य का विदर्भ की टीम पीछा करने उतरी, तो इनफाॅर्म करुण नायर (27) से टीम को काफी उम्मीदें थी, लेकिन वह फाइनल में नहीं चले। विदर्भ की पारी के 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने एक बेहतरीन गेंद पर नायर को क्लीन बोल्ड आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। तो वहीं, जैसे ही कृष्णा ने नायर को आउट किया, तो उनके आउट होने की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

देखें किस तरह प्रसिद्ध कृष्णा ने करुण नायर को किया आउट

कर्नाटक 5वीं बार बना विजय हजारे चैंपियन

दूसरी ओर, इस फाइनल मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो विदर्भ को 36 रनों से हराकर कर्नाटक कुल 5वीं बार विजय हजारे ट्राॅफी की चैंपियन बन चुकी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक ने विदर्भ के खिलाफ फाइनल में स्मरन रविचंद्रन (101) की शतकीय पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर कुल 348 रन बनाए।

तो वहीं जब विदर्भ कर्नाटक टीम से मिले 349 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 48.2 ओवरों में कुल 312 रनों पर ऑलआउट हो गई, और मैच में उसे 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा। विदर्भ के लिए फाइनल में सलामी बल्लेबाज ध्रुव शौरे ने 110 रनों की शानदार पारी खेली।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में भारत कर सकता है 3 बड़े एक्सपेरिमेंट

3 bold experiments India ODI Afghanistan (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय...

ENG W vs IND W: भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को दिया मौका, टीम पर डालें नजर

Nat Sciver-Brunt (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र महिला टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर...

ऐसे मामलों में बोर्ड की कोई भूमिका नहीं – वैभव सूर्यवंशी विवाद पर BCCI ने साफ किया अपना रुख

Vaibhav Sooryavanshi Devajit Saikia (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेले गए मुकाबले के दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी विवादों में घिर...

SM Trends: 18 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवाजीत सैकिया का कहना है कि अगले सीजन से आईपीएल 10 मार्च को शुरू हो सकता है और 15 मई तक...