Skip to main content

ताजा खबर

गॉड ऑफ़ क्रिकेट भी हो गए हैं करुण नायर के प्रदर्शन के फैन, VHT 2024-25 में धाकड़ बल्लेबाज का बल्ला जमकर बोल रहा है

Karun Nair (Image Credit- Instagram)

गॉड ऑफ़ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में करुण नायर के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की है। बता दें कि, इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में विदर्भ टीम के कप्तान करुण नायर ने 7 पारी में 752 रन बनाए हैं और सिर्फ एक बार ही वो आउट हुए हैं।

इस पूरे टूर्नामेंट में करुण नायर ने सभी टीमों के ऊपर दबाव डाला है और किसी भी गेंदबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया है। सचिन तेंदुलकर ने शानदार बल्लेबाज के प्रदर्शन को अविश्वसनीय कहा है।

सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया कि, ‘ 7 पारी में 5 शतक की बदौलत 752 रन बनाना अविश्वसनीय है। करुण नायर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। ऐसा प्रदर्शन सिर्फ हो नहीं जाता है इसके लिए फोकस और कड़ी मेहनत करना बेहद जरूरी है। मजबूत बने रहे और हर मौके का फायदा उठाए।’

यह रहा सचिन तेंदुलकर का ट्वीट:

Scoring 752 runs in 7 innings with 5 centuries is nothing short of extraordinary, @karun126. Performances like these don’t just happen, they come from immense focus and hard work. Keep going strong and make every opportunity count!

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 17, 2025

बता दें कि, करुण नायर के इसी शानदार प्रदर्शन की वजह से विदर्भ ने विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन के फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। विदर्भ ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में महाराष्ट्र को 69 रनों से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल मैच में भी अनुभवी बल्लेबाज ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 88* रन बनाए। विदर्भ ने दूसरे सेमीफाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में तीन विकेट खोकर 380 रन बनाए थे जिसके जवाब में महाराष्ट्र 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 311 रन ही बना पाया।

अब इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में विदर्भ को कर्नाटक के खिलाफ शानदार मैच खेलना है। यह मैच 18 जनवरी को वडोदरा के कोटाबी स्टेडियम में खेला जाएगा। करुण नायर के अलावा विदर्भ के बाकी खिलाड़ी भी ज़बरदस्त फ़ॉर्म में है। यह फाइनल मैच काफी रोमांचक होने वाला है।

सचिन तेंदुलकर के अलावा दिनेश कार्तिक ने भी करुण नायर के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की थी। दिनेश कार्तिक ने कहा था कि, ‘करुण नायर इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। मयंक अग्रवाल भी शानदार फ़ॉर्म में रहे हैं।’

আরো ताजा खबर

25 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026, Super 8: पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफइनल में पहुंचा इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक ने अपने टी20 करियर की...

T20 World Cup: शोएब अख्तर का हमला, भारत की गेंदबाजी पर उठाए गंभीर सवाल

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की हार के बाद भारतीय टीम को कड़ी...

T20 World Cup: पार्थिव पटेल की मांग, अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में मिले दोबारा मौका

Axar Patel (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की करारी हार के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन...

गौतम गंभीर पर अहमद शहजाद का हमला, टीम में राजनीति लाने का आरोप

Gambhir Shehzad (Image credit Twitter – X) टी20 विश्व कप के बीच पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज अहमद शहजाद ने भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर तीखा हमला बोला...