Skip to main content

ताजा खबर

केएल राहुल होंगे नहीं ये ऑलराउंडर बनेगा दिल्ली कैपिटल्स का अगला कप्तान, रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा

Delhi Capitals (Photo Souce: Getty Images)

IPL 2025 की मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज किए गए सबसे बड़े नामों में से एक ऋषभ पंत भी थे। इसलिए दिल्ली कैपिटल्स को स्क्वॉड में एक अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत थी जो संभावित रूप से टीम की कप्तानी भी कर सके। उसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा। केएल राहुल के आने के बाद से ये उम्मीद थी कि उनको ही टीम का कप्तान बनाया जाएगा।

हालांकि, एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कि दिल्ली फ्रेंचाइजी पंत की जगह किसी और को इस भूमिका में देखना चाहते हैं। राहुल ने पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स की कमान संभाली थी, वहीं फाफ डुप्लेसी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की। मगर इन दोनों को दरकिनार कर डीसी अक्षर पटेल को कप्तान बनाने के मूड में नजर आ रही है।

ANI  के रिपोर्ट के अनुसार, तो दिल्ली कैपिटल्स के टॉप मैनेजमेंट के सूत्र द्वारा यह स्पष्ट किया जा रहा है..अक्षर पटेल इस साल दिल्ली की कप्तानी करेंगे। अक्षर पटेल 2019 से दिल्ली की टीम के साथ हैं, ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में कई बार वह टीम को लीड करते नजर आए थे।

DC में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलेंगे Axar Patel

अक्षर पटेल के कप्तानी करने का मतलब है कि केएल राहुल बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज ही टीम में रहेंगे। वहीं देखने वाली बात यह होगी कि पिछले सीजन तक आरसीबी के कप्तान रहे फाफ डुप्लेसी को प्लेइंग XI में जगह मिलती है या नहीं।

जिंदल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा था, “कप्तानी के बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी। अक्षर पटेल काफी लंबे समय से फ्रेंचाइजी के साथ हैं और वह पिछले सत्र में उप-कप्तान थे, इसलिए हमें नहीं पता कि यह अक्षर होंगे या कोई और।”

वहीं बीसीसीआई ने भी अक्षर पटेल को अपने लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा बनाया है। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए अक्षर पटेल को टीम का उप-कप्तान चुना गया है।

আরো ताजा खबर

ENG vs SL 2026: इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान; डोनाल्ड और क्रोकॉम्बे को पहली बार मिला मौका

ENG vs SL: England Cricket team (Image credit Twitter – X) ENG vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान...

‘ये क्या कर दिया तूने’: सुरेश रैना ने किया खुलासा, उनके संन्यास के तुरंत बाद रिटायरमेंट लेने पर ऐसा था एमएस धोनी का रिएक्शन

Suresh Raina Opens Up on Retiring Alongside MS Dhoni and Their Enduring Bond (image via X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने 15 अगस्त 2020 की उस भावुक...

5 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. Women’s Asia Cup 2026: यूएई ने इंडोनेशिया पर छह विकेट से आसान जीत हासिल की शुक्रवार, 4 सितंबर को दुबई में खेले गए...

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...